{"_id":"69fb859dce63d9f84203c3e7","slug":"2-arrested-in-rape-sirsa-news-c-128-1-sir1004-157989-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: महिला से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: महिला से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 06 May 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 06 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पंजाब की महिला से सिरसा में दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला सहित युवक को गिरफ्तार किया है।आरोपी मनप्रीत सिंह निवासी गांव संघा जिला मानसा व महिला रीना कौर पंजाब की रहने वाली है।
डिंग थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि 23 अप्रैल 2026 को उसकी बहन की ननद रीना व मनप्रीत उसे बहला कर डिंग क्षेत्र में ले आए। यहां पर एक होटल में मनप्रीत ने उससे जबरन दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पंजाब के फरीदकोट थाने में जीरो प्राथमिकी दर्ज कराई। पंजाब पुलिस ने प्राथमिकी डिंग थाना में भेजी। पुलिस ने जांच के दौरान मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।