फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   2 arrested in human trafficing

Sirsa News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी व मानव तस्करी में दो गिरफ्तार

Wed, 25 Feb 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 25 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
2 arrested in human trafficing
पुलिस की हिरासत में दोनों आरोपी। पुलिस 
थाईलैंड आर्मी ने छापा मारकर पीड़ित को मुक्त कराया, हिसार के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
विज्ञापन



पीड़ित को थाईलैंड के बहाने म्यांमार ले जाकर साइबर फ्रॉड के लिए मजबूर किया


फोटो 36

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी और मानव तस्करी के एक मामले में सिरसा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी हिसार जिले के रहने वाले हैं। पीड़ित निवेश कुमार निवासी गांव माखोसरानी सिरसा 7 जनवरी 2026 को भारतीय दूतावास के माध्यम से म्यांमार से भारत लौटा था। इसके बाद उसने साइबर थाना सिरसा में शिकायत दर्ज कराई थी।



एसपी दीपक सहारन ने बताया कि निवेश की मुलाकात सिरसा में आशीष नेहरा निवासी कुतियांवाली जिला हिसार से हुई थी। दोनों अच्छे दोस्त बन गए, दोनों की व्हाट्सएप पर बातचीत होती रहती थी। अप्रैल 2025 में आशीष विदेश चला गया। बाद में उसने निवेश को हिसार के गांव बगला निवासी सोनू मेहरिया के माध्यम से थाईलैंड में कंप्यूटर डाटा ऑपरेटर की नौकरी का लालच दिया। उसने कहा कि उसे 65 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा।
विज्ञापन

सोनू मेहरिया ने व्हाट्सएप पर निवेश से पासपोर्ट फोटो व 40 हजार रुपये मांगे। निवेश ने 40 हजार रुपये उसके अकाउंट में जमा करा दिया। इसके बाद सोनू ने हवाई जहाज का टिकट भेजा। 18 मई 2025 को निवेश दिल्ली से बैंकॉक पहुंचा, उसे एयरपोर्ट से गाड़ी में जंगल के रास्ते म्यांमार की सीमा पर ले जाया गया। वहां एक साइबर फ्रॉड कंपनी में सोशल मीडिया पर लड़कियों की फेक आईडी बनाकर लोगों को ठगने का काम करवाया गया। काम न करने पर जेल की धमकी दी जाती थी। अक्तूबर 2025 में थाईलैंड आर्मी ने छापा मारकर पीड़ित को मुक्त कराया। इसके बाद सभी पीड़ित भारतीय दूतावास पहुंचे और 7 जनवरी 2026 को भारत लाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा
शिकायत पर साइबर थाना सिरसा में धोखाधड़ी, मानव तस्करी और बंधक बनाकर जबरन काम करवाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। एसपी दीपक सहारन ने बताया कि मंगलवार को सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी आशीष नेहरा को हिसार और सोनू मेहरिया को गांव बगला, हिसार से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed