फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   नियम 134-ए : विकल्प देने के अंतिम दिन नहीं चली वेबसाइट, अभिभावक रहे परेशान

नियम 134-ए : विकल्प देने के अंतिम दिन नहीं चली वेबसाइट, अभिभावक रहे परेशान

Tue, 30 Apr 2019 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
नियम 134-ए : विकल्प देने के अंतिम दिन नहीं चली वेबसाइट, अभिभावक  रहे परेशान
सिरसा। नियम 134ए के तहत दाखिले के लिए अभिभावकों से बच्चों के स्कूल की सूची बदलने अथवा अधिक विकल्प बढ़ाने के लिए सोमवार को अंतिम दिन था। लेकिन अंतिम दिन भी वेबसाइट व्यस्त रही जिसके कारण एक बच्चे के आवेदन में करीब 20 मिनट का समय लग रहा था। इससे अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अभिभावक किरणदीप ने बताया कि वह सुबह 10 बजे से बीईओ कार्यालय में आकर बैठी है। लेकिन वेबसाइट ना चलने के कारण एक बजे तक कोई विकल्प नहीं भरा जा सका। वहीं बीईओ कार्यालय में अभिभावक बबीता ने बताया कि वह सुबह साढ़े नौ बजे की यहां पर बैठी है। लेकिन कोई भी फॉर्म अभी तक नहीं भरा जा रहा है। अभिभावकों का कहना है कि वह बीईओ कार्यालय के चक्कर लगा लगा कर थक चुके हैं। अभिभावक सुमन तथा हनुमान ने बताया कि सिस्टम ऑनलाइन होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे बच्चों का आधे से ज्यादा सेमेस्टर जाने को हो रहा है तथा बच्चे अभी तक घर ही बैठे हैं। अभिभावकों ने बताया कि इस कारण हमें अतिरिक्त पैसों का भी खर्च उठाना पड़ रहा है। एक मई को स्कूलों की सूची बच्चों तथा अभिभावकों के फोन पर एसएमएस के जरिए भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


वेबसाइट सुबह से डाउन है। सभी कर्मचारी लगे हुए हैं कि किसी तरह बच्चों के ऑनलाइन विकल्प हो जाएं।
- अशोक कुमार, नोडल अधिकारी, बीईओ कार्यालय।

सोमवार को ऑनलाइन विकल्प भरने का अंतिम दिन है। जो बच्चे नहीं भर पाए या नहीं भरना चाहते उनका दाखिला जो पहले स्कूलों के नाम भरे हुए हैं उनमें अगर सीट खाली हुई तो वहीं होगा। अभी तक कोई मैसेज नहीं है कि इसकी तिथि आगे बढ़ाई जाएगी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्राची अग्रवाल, शिक्षा मुख्यालय पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed