फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   मेजबान सिरसा ने हैंडबॉल में फरीदाबाद को 11- 2 के अंतर से हराया

मेजबान सिरसा ने हैंडबॉल में फरीदाबाद को 11- 2 के अंतर से हराया

Sat, 02 Mar 2019 07:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
मेजबान सिरसा ने हैंडबॉल में फरीदाबाद को 11- 2 के अंतर से हराया
सिरसा। राजकीय महिला बहुतकनीकी कॉलेज सिरसा में अंतर बहुतकनीकी हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला वर्ग के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में मेजबान सिरसा टीम ने फाइनल मुकाबले में फरीदाबाद की टीम को एकतरफा मुकाबले में 11-2 के अंतर से पराजित किया। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में भगत फूल सिंह खानपुर कलां की टीम ने राजकीय महिला बहुतकनीकी नानकपुर पंचकुला की टीम को पराजित कर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

समापन अवसर पर मुख्यातिथि राजकीय बहुतकनीकी सिरसा के प्रधानाचार्य एवं हरियाणा अंतर बहुतकनीकी खेल संघ के मुख्य सचिव सुधीर गिल्होत्रा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए और अपने संदेश में खेलों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। सिरसा महिला बहुतकनीकी कॉलेज के प्राचार्य हरजिंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और कॉलेज प्रांगण में होने वाली खेल स्पर्धाओं के बारे में विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि यहां की छात्राओं ने शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विशेष पहचान बनाई है। यहां की बास्केटबाल, बैडमिंटन व हैंडबाल टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। वहीं वॉलीबाल में रजत तथा खो-खो और कबड्डी में कांस्य पदक हासिल किए हैं। उन्होंने खेल प्रभारी विरेंद्र वधवा को उनके मार्गदर्शन व कुशल प्रशिक्षण के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन विपुल पंत ने किया। इस अवसर पर आरपी सिंह, हरीश गर्ग, अंजु नैन, वीना लूथरा, अंजुबाला, भावना, भजनलाल, रविंद्र श्योराण, विक्रमादित्य, हरिदास उपस्थित थे।
विज्ञापन


फोटो 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed