{"_id":"5a4a862c4f1c1b193e8bbe36","slug":"191514833452-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जिलेभर में बंद रहेंगे निजी अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जिलेभर में बंद रहेंगे निजी अस्पताल
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
आईएमए के आह्वान पर आईएमए हरियाणा इकाई की ओर से नेशनल मेडिकल काउंसिल बिल के विरोध में 02 जनवरी को प्रदेशभर में भी निजी अस्पताल बंद रहेंगे। आईएमए जिला प्रधान आरएम अरोड़ा ने बताया कि जिला सिरसा में भी दो जनवरी को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक निजी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से लागू हो रहे नेशनल मेडिकल काउंसिल बिल से मिथ्या चिकित्सा, ब्रिज पाठ्यक्रम को बढ़ावा मिलेगा, जिससे देश की स्वास्थ्य सेवाओं पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। इसके अतिरिक्त चिकित्सा शिक्षा भी अनुचित व खराब होगी। इस एक्ट के तहत एक प्रोफेशनल बॉडी को हटाकर उसमें सरकार अपने चुने हुए नुमाइंदों-राजनेताओं के हाथ में सारी चिकित्सा शिक्षा देना चाहती है, जो सर्वथा अनुचित है। इससे चिकित्सा शिक्षा में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। जिलाध्यक्ष डॉ. आरएम अरोड़ा ने बताया कि इस एक्ट के लागू होने से देश की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा जाएंगी।
आज जिलेभर में बंद रहेंगे निजी अस्पताल
नेशनल मेडिकल काउंसिल बिल के विरोध में आईएमए की रहेगी हड़ताल