{"_id":"5a157f2a4f1c1b97678bd1b5","slug":"191511358250-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉटन फेक्टरी में लगी आग, 20 क्विंटल नरमा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉटन फेक्टरी में लगी आग, 20 क्विंटल नरमा जला
Updated Wed, 22 Nov 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉटन फैक्टरी में लगी आग, 20 क्ंिवटल नरमा जला
सिरसा। ऐलनाबाद में स्थित एक कॉटन फैक्टरी में बुधवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग खुले में पड़े नरमे केे ढेरों में लगी। कुछ ही देर में आसपास के लोगों ने धुआं निकलता देखकर मालिक को सूचित किया। बाद में फायर विभाग को सूचित किया, जिसके बाद गाड़ी ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फैक्टरी के मालिक सोम नाथ ने बताया कि उनकी ऐलनाबाद में जय हनुमान के नाम से कॉटन फैक्टरी है। उसने बताया कि बुधवार की सुबह करीब पौने नौ बजे अज्ञात कारणों के चलते खुले में पड़े नरमे की ढेरी में आग लग गई। अचानक आगजनी की घटना से मजदूरों में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। उन्होंने पहले उसे सूचित किया और उसके बाद फायर विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने पर फायर विभाग से चालक दीनदयाल अपने साथियों मांगेराम, मुकेश और गगनदीप के साथ गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आगजनी में करीब 20 क्ंिवटल नरमा भी खराब हो गया। सोमनाथ ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं प्राथमिक दृष्टया शॉर्ट-सर्किट ही आग का कारण माना जा रहा है।