{"_id":"598e04804f1c1bed718b4612","slug":"191502479488-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन को भगाकर ले जाने का भाई ने लिया बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन को भगाकर ले जाने का भाई ने लिया बदला
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मूसली की घटना, बहन को भगाकर ले जाने का भाई ने लिया बदला
अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रही है मां, आरोपी की बहन को भगा ले गया था मृतका का भाई
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
घर में चारपाई पर सोई मां-बेटी को एक युवक ने कस्सी से काट डाला। दिल दहला देने वाली ये घटना वीरवार देर रात सिरसा जिले के गांव मूसली की है। इस घटना में बेटी की गर्दन कटने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल मां सिरसा के प्राइवेट अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रही है। घायल महिला की गर्दन, हाथ व सीने पर गहरे घाव हैं इसलिए उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर ने 24 घंटे के लिए उसे आईसीयू में अपनी निगरानी में रखा है। वारदात को अंजाम देने वाला युवक मां-बेटी से बदला लेना चाहता था। पुलिस ने मृतका के चचेरे भाई जगदीश की शिकायत पर आरोपी पवन कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शुक्रवार दोपहर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार गांव मूसली निवासी मूर्ति देवी व उसकी बेटी बिच्छू देवी वीरवार को घर में अकेली थी। मूर्ति देवी का पति कृष्ण कुमार अपने पुत्र धर्मपाल से मिलने रेवाड़ी गया हुआ था। रात को दोनों मां-बेटी घर में बरामदे में चारपाई पर सो रही थी। देर रात करीब एक बजे मूसली निवासी पवन कुमार हाथ में कस्सी लेकर घर में घुस आया। इसके बाद पवन ने कस्सी से चारपाई पर सोई बिच्छू देवी पर हमला कर दिया। कस्सी के वार से बिच्छू देवी की गर्दन कटकर अलग हो गई। बेटी की चीख सुनकर मां मूर्ति देवी जाग गई। उसने पवन का हाथ पकड़ने की कोशिश की तो पवन ने कस्सी से मूर्ति देवी के हाथ, गर्दन व छाती पर वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़ी। चिल्लाने और शोर की आवाज सुनकर ग्रामीण जाग उठे। ग्रामीणों को आता देख पवन कस्सी फेंककर भाग गया।
ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो बिच्छू देवी का चारपाई पर गर्दन कटा खून से सना शव देखा। मूर्ति देवी खून से लथपथ बेहोशी की हालत में जमीन पर गिरी हुए थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद घायल मूर्ति देवी को उपचार के लिए आस्था अस्पताल में दाखिल करवाया। हत्या की सूचना मिलने पर ऐलनाबाद डीएसपी रविंद्र सिंह व ऐलनाबाद थाना प्रभारी सुभाष सुभाष कुमार पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बिच्छू देवी के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल मुर्ति देवी के हाथ , गर्दन व छाती में कस्सी लगने से उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टराें ने उसे आईसीयू में अपनी निगरानी में रखा है। अगले 24 घंटे मूर्ति देवी की जिंदगी के लिए अहम है।
विज्ञापन
पवन की बहन को भगा ले गया था बिच्छू देवी का भाई
चारपाई पर सोई मां-बेटी को कस्सी से बेरहमी से काटने के पीछे बदला लेने की भावना रही। पवन की बहन रचना को बिच्छू देवी का भाई धर्मपाल दो महीने पहले भगाकर ले गया था। पवन का मानना था कि इस काम में धर्मपाल का उसकी बहन बिच्छू देवी ने पूरा सहयोग दिया था। मूर्ति देवी व कृष्ण कुमार का भी रचना को भगाकर ले जाने में भूमिका रही। इस कारण पवन पूरे परिवार से बदला लेना चाहता था। कृष्ण कुमार वीरवार सुबह पुत्र धर्मपाल से मिलने रेवाड़ी गया तो इसका पता पवन कुमार को चल गया। बिच्छू देवी व मूर्ति देवी को घर में अकेला पाकर पवन देर रात घर में कस्सी लेकर घुस गया। इसके बाद उसने बिच्छू देवी को मौत के घाट उतार दिया और घायल मूर्ति देवी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।
चचेरे भाई के बयान पर केस दर्ज
शुक्रवार को पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतका बिच्छू देवी के चचेरे भाई जगदीश कुमार का बयान दर्ज किया। जगदीश ने पुलिस को बताया कि पवन कुमार उनके परिवार से बदला लेना चाहता था। इसलिए उसने जबरन घर में घुसकर बिच्छू देवी की हत्या कर दी और मूर्ति देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने बयान दर्ज करके आरोपी पवन कुमार के खिलाफ जबरन घुसने, हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। सुबह मृतका के शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया। शाम को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
एसपी का तबादला होते ही हफ्ते में तीसरा मर्डर
पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता के तबादले के बाद सिरसा जिले में संगीन अपराधों में वृद्धि होती जा रही है। सप्ताह की शुरूआत भादरा बाजार में दिन दहाडे़ युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वीरवार को रोड़ी में दोस्त ने दोस्त की गोली मारकर मार डाला। इस वारदात के 12 घंटे के भीतर मूसली में युवती की कस्सी से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। हत्या की लगातार तीन वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। एसपी का तबादला करने के बाद से अभी तक सरकार ने सिरसा में नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त नहीं किया है। फतेहाबाद एसपी को सिरसा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, लेकिन तीनों बड़ी वारदात होने के बावजूद एसपी ने मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई।
हत्यारोपी पवन गिरफ्तार
हत्या के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कस्सी बरामद कर ली है। हत्या का मोटिव बदला लेने की भावना थी। शनिवार दोपहर हत्यारोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
रविंद्र सिंह, डीएसपी, ऐलनाबाद।
------------------------------------------
फोटो: 11एसआईआरपी26:ऐलनाबाद के गांव मूसली में मारी गई बिच्छू देवी का फाइल फोटो।
फोटो: 11एसआईआरपी27:28: ऐलनाबाद के गांव मूसली में वीरवार रात मां बेटी को कस्सी से काट डाला गया, वारदात मे बेटी की मौत हो गई, घटनास्थल पर फैला हुआ खून और मौजूद लोग।