{"_id":"598cb6294f1c1bb6338b4726","slug":"191502393897-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बराला का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बराला का फूंका पुतला
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बराला का फूंका पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
ऐलनाबाद।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में भाजपा नेता के पुत्र द्वारा युवती से की गई छेड़छाड़ और पीछा करने के विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेशाध्यक्ष का पुतला फूंककर विरोध प्रकट किया गया।
वीरवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए शहर के चौ. देवीलाल पार्क में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के युवा नेता अमन खोसा ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का यह स्लोगन का वर्तमान में अर्थ बिल्कुल विपरीत हो चुका है। सरकार में बैठे स्वयं सरकार के आका ही यह घिनौनी हरकत कर रहे हैं, जिसका जीता जागता उदाहरण चंडीगढ़ में वर्णिका जैसी बहादुर बेटी के साथ हुई घटना है। आरोपियों को बचाने को लेकर सरकार हरसंभव प्रयास करती नजर आ रही है। खोसा ने कहा कि सुभाष बराला में जरा सी भी नैतिकता शेष है, तो वह तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे दें, अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ता अपने इस आंदोलन को प्रदेश स्तर पर कर उनका घेराव करेंगे। इस अवसर पर गुजरात राज्यसभा चुनाव में अहमद पटेल के विजयी होने पर मिठाई भी बांटी गई। इस अवसर पर अमन खोसा के अलावा शमशेर सिंह मौजूखेड़ा, अमरपाल हिम्मतपुरा सहित अनेक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।