{"_id":"5c607f5abdec2273a9249695","slug":"181549827930-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर फटने से घर में रखा सामान जलकर हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर फटने से घर में रखा सामान जलकर हुआ राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रानियां। गांव अभोली में गैस सिलिंडर फटने से घर मेें रखा सामान जलकर राख हो गया। सिलेंडर फटने का धमाका इतना तेज था कि दो कमरों की छत उड़ गई। गनमीत यह रही कि इस दौरान घर में परिवार के सदस्य नहीं थे।
ग्रामीण गुरदीप सिंह ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे उसकी पत्नी ने गैस जलाकर चाय बनाई थी। इसके बाद परिवार के लोग घर के बाहर किसी काम में लग गए। कुछ ही देर में तेज धमाके के साथ गैस सिलिंडर फट गया। धमाके की आवाज सुनकर घर के बाहर मौजूद परिवार के लोग व ग्रामीण घबरा गए। इसके बाद घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान जला हुआ मिला। कमरे पड़े बर्तन, बिस्तर, कूलर, बाइक सहित सारा सामान जलकर राख हो गए। इतना ही नहीं घर के दो कमरों की छत धमाके के कारण उड़ गई। गुरदीप सिंह का कहना है कि सिलिंडर फटने से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।