फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   कड़ाके की ठंड में 90 साल के किसान धरने पर डटे- बोले आंधी तूफान में भी नहीं उठेंगे, बकाया बीमा राशि दे सरकार

कड़ाके की ठंड में 90 साल के किसान धरने पर डटे- बोले आंधी तूफान में भी नहीं उठेंगे, बकाया बीमा राशि दे सरकार

Sat, 02 Feb 2019 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड में 90 साल के किसान धरने पर डटे- बोले आंधी तूफान में भी नहीं उठेंगे, बकाया बीमा राशि दे सरकार
कड़ाके की ठंड में धरने पर बैठे 90 साल के किसान बोले- बकाया बीमा राशि दे सरकार बोले आंधी तूफान में भी नहीं उठेंगे
विज्ञापन

ऐलनाबाद । वर्ष 2016-17 के फसल बीमा बकाया राशि ना मिलने से नाराज किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 19 वे दिन भी जारी रहा। कड़ाके की ठंड के बावजूद 90 साल के किसान धरने पर बैठे हुए हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि बकाया बीमा राशि किसानों को दी जाए अन्यथा आंधी तूफान भी उन्हें धरना देने से नहीं रोक सकता।

इस अवसर पर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिहाग ममेरां ने कहा कि उपचुनावों में भाजपा को मिली जीत कोई मायने नहीं रखती है। सरकार को खुश होने के बजाय प्रदेश की सही तस्वीर देखना चाहिए। आज किसान सड़कों पर उतरा हुआ है और सरकार किसानों की समस्या को अनदेखा कर रही है। उन्होंने कहा कि जब बीमा किया गया था तो बिना किसानों को बताए, उनके खाते से प्रीमियम काट लिया गया था। अब बीमा कंपनियां खराब हुई फसल का बीमा नहीं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि इन बीमा कंपनियों को सरकार की शह मिली हुई है तथा सरकार ही नहीं चाहती कि किसानों को बीमा मिले। उन्होंने कहा कि किसान भी भी अब पीछे नहीं हटेगा तथा जब तक सांस में सांस है तब तक संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि चाहे आंधी आए या तूफान किसान धरना नहीं छोड़ेगा। जब तक प्रत्येक किसान को बीमा नहीं मिल जाता। शुक्रवार धरने पर सुखदेव भादू, रामचंद्र गोदारा, सरजीत सिहाग, धोलू भादू, रामेशवर रणवा, ताराचंद गोदारा, महावीर गोदारा, हूता स्वामी, जगदीश गोदारा, सुल्तान भादू, अमर सिंह ,आत्मा राम गोदारा, रमेश सहारण, कृष्ण चाहर, गंगाराम थोरी, पपुराम भाटी, कृष्ण मेहरिया, भूप सहारण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed