फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   नप हाउस की मीटिंग में पार्षदों ने किया हंगामा, अंतिम समय में पास हो सका शहर के विकास का एजेंडा

नप हाउस की मीटिंग में पार्षदों ने किया हंगामा, अंतिम समय में पास हो सका शहर के विकास का एजेंडा

Thu, 15 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
नप हाउस की मीटिंग में पार्षदों ने किया हंगामा, अंतिम समय में पास हो सका शहर के विकास का एजेंडा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
शहर के विकास को लेकर वार्डों के नगर पार्षद कितने संजीदा हैं उसका नजारा बुधवार को नप कार्यालय में हुई हाउस की बैठक में देखने मिला। हाउस की बैठक शुरू होने से समाप्त होने तक हंगामेदार रही और अंतिम समय में विकास एजेंडा पास हो सका।
जो पार्षद वार्डों में विकास के एजेंडे पर पहले अपने तर्क को लेकर असहमती जता रहे थे, बाद में जनता के सामने अपनी फजीहत होने के डर से उन्होंने इस एजेंडे पर सहमती जता दी। इसके बाद सर्वसम्मती से एजेंडा पास हो गया। नप हाउस की बैठक मेें सबसे खास बात यह रही कि नप अध्यक्ष शीला सहगल पूरी तैयारी और कड़े रुख के साथ पहुंची थीं और उन्हें कार्यकारी अधिकारी विरेंद्र सहारण का पूरा सहयोग मिला। हाउस की बैठक सुबह दस बजे शुरू हुई।
विज्ञापन

नप की ओर से बैठक में 79 एजेंडे पास करने के लिए रखे गए थे। शुरुआत से ही वार्डों में विकास कार्यों को लेकर हो रही देरी का मुद्दा गर्म रहा। नगर पार्षद सुमन शर्मा, सुनील बहल, रेणू बरोड, नीतू सोनी सहित अन्य पार्षद कार्यकारी अधिकारी विरेंद्र सहारण से कहने लगे कि उनसे वार्ड की जनता जवाब मांग रही है, वार्डों में गलियों का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हुआ। कार्यकारी अधिकारी ने जवाब देते हुए कहा कि जो कार्य पिछले साल पास हुए थे उनके पूरे न होने के कई कारण थे, अब ऐसा नहीं होगा। पहले से लंबित कार्यों के टेंडर जारी किए जा चुके हैं। इसके बाद नगर पार्षदों ने कहा कि सभी वार्डों में एक सामान विकास कार्य होने चाहिए, ऐसा न हो कि एक वार्ड में चार कार्य चल रहे हैं तो दूसरे वार्ड में आठ। कार्यकारी अधिकारी ने पार्षदों से कहा कि विकास का एजेंडा हाउस में पास हो जाए तो नगर पार्षदों की प्राथमिकता के आधार पर विकास के कार्य शुरू करवाए जाएंगे। कुछ पार्षद इस पर सहमत नहीं हुए और कई पार्षदों ने इसका समर्थन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 करोड़ में एक हजार कार्य संभव नहीं
बैठक में नगर पार्षदोें ने अपने-अपने वार्ड का विकास एजेंडा नप ईओ को दिया। किसी पार्षद ने अपने वार्ड में 72 कार्यों की सूची सौंपी तो किसी ने 45 कार्यों की। इस पर ईओ ने कहा कि नगर परिषद के पास विकास कार्यों के लिए करीब 60 करोड़ का बजट है। इसमें एक हजार कार्य पूरे होना संभव नहीं। हर वार्ड में जो मुख्य कार्य जरूरी होगा वही पूरा हो पाएगा। बजट आने पर अन्य कार्य भी पूरे किए जाएंगे। इसके जवाब में नप उपाध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा कि सभी वार्डों को विकास कार्यों के लिए 50-50 लाख रुपये दे दो।

चापलूसी को लेकर हुआ बवाल
हंगामेदार बैठक के बीच वार्ड नंबर 18 की पार्षद रेणू बरोड़ ने वार्ड नंबर तीस की पार्षद रेणू बाला से कहा कि चापलूसी मत करो। इस बात को लेकर बवाल खड़ा हो गया। पार्षदों के दोनों गुट एक दूसरे पर आरोप लगाने में जुट गए। कुछ देर बाद जब रेणू बरोड बैठक से निकलकर बाहर गई तो रेणू बाला ने उससे बात करनी चाही, लेकिन रेणू बरोड ने बात करने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में जमकर कहासुनी हो गई। नगर पार्षदों ने बीच बचाव करते हुए दोनों महिला पार्षदों अलग ले गए।

वोटिंग करवानी है तो करवाओ
सूची में 34 नंबर विकास एजेंडे पर जब एमसी सुमन शर्मा गुट वाले पार्षद अपना तर्क लेकर विरोध जताने लगे तो नगर परिषद अध्यक्ष शीला सहगल ने चेयर से खडे़ होकर साफ कहा कि इस एजेंडे को लेकर वोटिंग करवा लो, अगर नहीं करवाते तो भी मैं इस एजेंडे को पास कर रही हूं। विकास कार्यों को लेेकर कोई भी अड़चन मंजूर नहीं।

शौचालयों के निर्माण का मुद्दा उठा
नप बैठक में नगर पार्षदों ने शहर में शौचालयों के निर्माण का मुद्दा उठाया। पार्षदों ने नप ईओ से कहा कि शहर में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण में देरी होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ईओ ने जवाब देते हुए कहा कि दस शौचालयों का टेंडर जारी किया हुआ है। लोग ही शौचालय बनाने नहीं दे रहे। जो शौचालय बने हुए हैं उनकी सफाई व रख रखाव का कार्य ठेके पर दिया जा रहा है।

मुख्य चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी
नप की ओर से शहर के मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव हाउस मीटिंग में पास हो गया। ईओ विरेंद्र सहारण ने हाउस को बताया कि प्राइवेट एजेंसी नप के संपर्क में है। पुलिस विभाग की राय लेकर मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे पुलिस को काफी सहयोेग मिलेगा। मीटिंग में सभी पार्षदों ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।


दो चौकों के नाम बदले
डबवाली रोड स्थित शहर के लाल बत्ती चौक का नाम बदलकर बाबा बंदा बहादुर चौक रख दिया गया है। हाउस की बैठक में सर्वसम्मती इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया। इसी के साथ ही अजय विहार को जाने वाले मार्ग का नाम सच्चा र्साइं चौक रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed