फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   डीसी ने रात को रैन बसेरा में जाकर की जांच

डीसी ने रात को रैन बसेरा में जाकर की जांच

Sat, 06 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
डीसी ने रात को रैन बसेरा में जाकर की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
सर्दी के मौसम में कोई गरीब व्यक्ति रात्रि के समय सर्दी से न ठिठुरे और किसी प्रकार की उन्हें दुविधा न हो इस बात की पड़ताल करने के लिए उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने वीरवार रात को रैन बसेरा, पार्क और नागरिक अस्पताल का दौरा किया। पार्क में सो रहे दो साधुओं को रैन बसेरा पहुंचाया। उन्होंने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि रैन बसेरा में हर सुविधा होनी चाहिए।
उपायुक्त ने कहा कि सिरसा शहर में सभी सुविधाओं से युक्त जीवन सिंह जैन पार्क के पास वार्ड-13 में रैन बसेरा स्थापित किया गया है। उन्होंने शहर में कई स्थानों का दौरा कर गरीब व बेसहारा लोगों को रात्रि के समय सर्दी से बचने के लिए कंबल वितरित किए। उपायुक्त ने जीवन सिंह जैन पार्क के पास वार्ड 13 में रैन बसेरा का दौरा व कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को रैन बसेरा बारे होर्डिंग लगाने, महिलाओं व पुरुषों के कमरों के आगे बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने रैन बसेरा में खाने पीने की व्यवस्था का जायजा लिया तथा रजिस्टर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अस्पताल में पूछा मरीजों का हाल चाल
उपायुक्त ने रैन बसेरा से परशुराम चौक, जगदेव सिंह चौक, वाल्मीकि चौक, सिविल अस्पताल, बाईपास रोड़ टाउन पार्क आदि स्थानों का दौरा कर खुले में सो रहे व्यक्तियों से पूछताछ की व उन्हें रैन बसेरा में पहुंचाने के लिए कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने टाउन पार्क में सोए हुए दो बुुजुर्ग व्यक्तियों को भी रैन बसेरा में पहुंचाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने नागरिक अस्पताल का रात्रि के समय दौरा किया और गरीब रोगियों का हालचाल पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैन बसेरा में हर समय मिलेगा गर्म पानी
उन्होंने बताया कि जीवन सिंह जैन पार्क के पास वार्ड 13 में रैन बसेरा स्थापित किया हुआ है जिसमें एक बड़ा हाल, दो कमरे, दो शौचालय, दो स्नानघर, एक स्टोर, एक रसोई भी बनी हुई है। इस रैन बसेरे में 26 बेड हैं जिनमें 16 बेड पुरुषों के लिए तथा 10 बेड महिलाओं के रहने के लिए हैं। इसके अतिरिक्त मुसाफिरों के लिए सर्दियों में गर्म पानी के लिए गीजर, बर्तन, चूल्हा सहित गैस सिलेंडर स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ का भी इंतजाम किया हुआ है ताकि रैन बसेरा में रहने वाले मुसाफिरों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि रैन बसेरा की देखभाल के लिए कर्मचारी भी नियुक्त किया हुआ है तथा एक रजिस्टर भी लगाया हुआ है जिसमें रैन बसेरा में आने वाले जनों का इंद्राज भी किया जाता है। इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम सिरसा राहुल हुड्डा, नगराधीश डॉ. वेद प्रकाश बेनीवाल, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद विजेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
-------------
रैन बसेरा की जांच करने रात को खुद निकले डीसी, पार्क में सो रहे साधुओं को बसेरे में पहुंचाया
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को रैन बसेरे में सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed