{"_id":"598cb6404f1c1bb6338b472c","slug":"181502393920-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा पशुओं को लेकर एसडीएम ने ली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा पशुओं को लेकर एसडीएम ने ली बैठक
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवारा पशुओं को लेकर एसडीएम ने ली बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
ऐलनाबाद।
उपमंडल अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने वीरवार को उपमंडल ऐलनाबाद कार्यालय के प्रांगण में पौधरोण किया और उनके कार्यालय में आवारा पशुओं बारे एक बैठक का आयोजन किया गया।
बिजेंद्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण का दूषित होना आज एक बड़ी गंभीर समस्या है। हमें पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पेड़ लगाना ही काफी नहीं है, हमें उनका पालन पोषण भी करना चाहिए, ताकि भविष्य में भी पर्यावरण शुद्ध और स्वच्छ रहे तथा हमारी धरती हरी भरी नजर आए। उन्होंने अपने कार्यालय में आवारा पशुओं से संबंधित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उपमंडल ऐलनाबाद के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों के अलावा शहरी क्षेत्र भी आवारा पशुओं को पशुबाड़ों में भेजें तथा शहर में बनाई जा रही नंदीशाला में शहर के आवारा पशुओं को भेजें ताकि ऐलनाबाद उपमंडल में कोई भी आवारा पशु नजर न आए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अन्य राज्य से आवारा पशुओं को उपमंडल ऐलनाबाद क्षेत्र में छोड़ता हुआ पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार एफआईआर दर्ज करवाने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान राज्य की सीमा से यदि कोई व्यक्ति पशु छोड़ कर जाएगा तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।