{"_id":"67265dc8697a0944e9080173","slug":"18-thousand-rupees-snatched-from-factory-employee-after-beating-him-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-127984-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: फैक्ट्री कर्मचारी से मारपीट कर 18 हजार रुपये छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: फैक्ट्री कर्मचारी से मारपीट कर 18 हजार रुपये छीने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरसा। वेतन लेकर घर लौट रहे फैक्ट्री कर्मचारी से गांव कर्मगढ़ के पास बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर 18 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव खुइयांनेपालपुर निवासी महाबीर ने बताया कि 30 अक्तूबर की शाम को वह वेतन की 18 हजार रुपये लेकर बाइक पर घर लौट रहा था। गांव कर्मगढ़ के समीप मुंह ढांपे खड़े बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर उसकी जेब से 18 हजार रुपये छीन लिए। उसने काफी शोर भी मचाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण आरोपी भागने में कामयाब हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया और तथ्य जुटाए।