{"_id":"6967dd59fb4bbe9e34040830","slug":"18-norcotics-addicted-recognised-sirsa-news-c-128-1-sir1002-151252-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डोर-टू-डोर सर्च अभियान में 18 नशा पीड़ितों की हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डोर-टू-डोर सर्च अभियान में 18 नशा पीड़ितों की हुई पहचान
Wed, 14 Jan 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। नशा मुक्ति टीम डबवाली ने क्षेत्र में डोर-टू-डोर सर्च एवं जागरूकता अभियान चलाते 18 नशा पीड़ितों की पहचान की है। अभियान के दौरान नशा मुक्ति टीम ने प्रभारी उप निरीक्षक सुग्रीव सिंह के नेतृत्व में 12 व 13 जनवरी को मांगेआना, ख्योवाली, औढ़ा, खुईयां मलकाना, किंगरा, मलिकपुरा व सालम खेड़ा में घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित किया। इसके साथ ही नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया तथा नशा पीड़ित व्यक्तियों की पहचान की।
इस अभियान में कुल 18 नशा पीड़ितों की पहचान की गई, उन्हें सिविल हॉस्पिटल डबवाली ले जाकर विशेषज्ञों द्वारा काउंसिलिंग व परामर्श दिलवाया गया। इनमें से 4 नशा पीड़ितों को कालांवाली स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया गया।
सिविल अस्पताल में चिकित्सकों एवं काउंसलरों की ओर से नशा पीड़ितों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक व सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही उनके परिवारजनों को भी उपचार प्रक्रिया में सहयोग के लिए प्रेरित किया गया। नशा पीड़ितों का उपचार प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
डबवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अगर उनके परिवार या आसपास कोई व्यक्ति नशे से पीड़ित है तो इसकी सूचना नशा मुक्ति टीम के मोबाइल 9138999731 पर दें।