फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   1778 students applied under Inspire Award criteria, today is the last date

Sirsa News: 1778 विद्यार्थियों ने किया इंस्पायर अवॉर्ड मानक के तहत आवेदन, आज अंतिम तिथि

Tue, 30 Sep 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 30 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
1778 students applied under Inspire Award criteria, today is the last date
सिरसा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे इंस्पायर अवाॅर्ड मानक कार्यक्रम में सिरसा जिले के विद्यार्थियों ने इस बार नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले के कुल 1778 विद्यार्थियों ने आवेदन कर विज्ञान के क्षेत्र में अपनी रुचि और प्रतिभा का परिचय दिया है।
विज्ञापन

प्रदेशभर में यह संख्या सबसे ज्यादा है, जिससे सिरसा का नाम एक बार फिर से अग्रणी जिलों की सूची में दर्ज हो गया है। इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना के तहत हर साल विद्यार्थियों से नवाचार आधारित मॉडल और विचार आमंत्रित किए जाते हैं। इस बार प्रदेशभर से हजारों बच्चों ने आवेदन किया, लेकिन सबसे ज्यादा संख्या सिरसा जिले से 1778 रही। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सिरसा के विद्यार्थी लगातार विज्ञान और नवाचार की ओर आगे बढ़ रहे हैं, जो जिले की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की मेहनत को दर्शाता है।
विज्ञापन

आज शाम 5 बजे तक करवा सकते हैं आवेदन : इस योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि मंगलवार शाम 5 बजे तक तय की गई है। इसके बाद पोर्टल बंद हो जाएगा और कोई नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में जो विद्यार्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें विभाग ने जल्द से जल्द पंजीकरण करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर तक जाएंगे विद्यार्थी : इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को अगले स्तर पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भाग लेने का मौका मिलेगा। वहां से चयन होने पर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मार्ग खुल जाता है। पिछले वर्षों में सिरसा जिले के कई विद्यार्थियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है। इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि जिले से बड़ी संख्या में विद्यार्थी राज्य स्तर तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed