फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   जगदीप सिंह व जश्नप्रीत कौर सर्वश्रेष्ठ ऐथलीट घोषित

जगदीप सिंह व जश्नप्रीत कौर सर्वश्रेष्ठ ऐथलीट घोषित

Sun, 24 Feb 2019 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
जगदीप सिंह व जश्नप्रीत कौर सर्वश्रेष्ठ ऐथलीट घोषित
जगदीप सिंह व जश्नप्रीत कौर बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट
विज्ञापन

डबवाली। गुरु नानक कॉलेज किलियांवाली में चल रही 63वीं एथलेटिक्स मीट के दूसरे दिन समापन समारोह में जिला स्पोर्ट्स अधिकारी अनिंद्रवीर कौर बराड़ मुख्यातिथि तौर पर पर पहुंची। डायरेक्टर शारीरिक शिक्षा डा. कुलविंदर सिंह संधू ने मुख्य मेहमान का परिचय कराया। उन्होंने बताया कि अनिंद्रवीर कौर बराड़ स्वयं शूटिंग में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता हैं।

खेल मुकाबलों में शनिवार को लड़कों और लड़कियों की 100 मीटर दौड़, ऊंची छलांग, 400 मीटर दौड़, 200 मीटर रिले रेस, थ्री लैग रेस, लड़कों की 1500 मीटर रेस, लड़कियों रेस व रस्साकशी मुकाबले करवाए गए। जगदीप सिंह को लड़कों में व जश्नप्रीत कौर को लड़कियों में सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। मुख्य मेहमान ने उन्हें सम्मानित किया। विद्यार्थियों को दिए अपने संदेश में अनिंद्रवीर कौर बराड़ ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में अपनी ऊर्जा का अधिकतम प्रयोग करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में एमएल ग्रोवर, भारत भूषण वधवा, परमजीत कोचर, केशव शर्मा, जुगराज सिंह भुल्लर, काका बराड़, हैंडबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच कर्मजीत सिंह डबवाली वासदेव मेहता, कृष्ण गिल्होत्रा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed