फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   22 दिनों से धरनारत किसानों ने प्रधानमंत्री को 17-17 रुपये के चैक भेजकर जताया रोष

22 दिनों से धरनारत किसानों ने प्रधानमंत्री को 17-17 रुपये के चैक भेजकर जताया रोष

Tue, 12 Feb 2019 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
22 दिनों से धरनारत किसानों ने प्रधानमंत्री को 17-17 रुपये के चैक भेजकर जताया रोष
किसानों ने प्रधानमंत्री को भेजे 17 रुपये के चेक
विज्ञापन

सिरसा। अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति के बैनर तले लघु सचिवालय में जारी किसानों का धरना सोमवार को 22वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को 151 किसानों ने 17-17 रुपये के चैक पीएम के नाम भेजकर अपने रोष का इजहार किया। ये चेक दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय के पते पर भेजे गए है।

अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष विकल पचार ने कहा कि सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही। केंद्र सरकार ने सीमांत किसानों के लिए छह हजार रुपये सालाना का बजट पेश किया है, जिसके तहत किसानों को 16 रुपये 55 पैसे प्रतिदिन हासिल होंगे। यह राशि नाकाफी है, इसलिए पीएम के नाम 17-17 रुपये चैक भेजकर किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया है। विकल पचार ने कहा कि सरकार ने किसानों का मजाक उड़ाया है। आखिर एक किसान 17 रुपये में अपने परिवार का जीवनयापन कैसे कर सकता है। पचार ने कहा कि आजादी से लेकर चुनावी घोषणा किसानों के वोट को लेकर होती आई है। ये घोषणा भी इसी का हिस्सा है। किसान को भीख नहीं चाहिए, उसे तो अपना हक चाहिए। किसानों की फसलों के उचित दाम व फसल बिक्री की गारंटी होनी चाहिए। आज तक किसानों के नाम पर सभी पार्टियों ने सत्ता हासिल करने के लिए झूठी राजनीति की है, लेकिन अब किसानों की अनदेखी नहीं चलेगी। सोमवार को किसानों के धरने पर जेजेपी के सिरसा अध्यक्ष अमीर चावला पहुंचे और उन्हें अपना समर्थन दिया। इस दौरान चावला ने बीजेपी व कांग्रेस पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। इस दौरान धरने पर किसान जगदीश रूपावास, छोटूराम, कृष्ण, जगदीश घोटिया, नरेंद्र जाखड़, रामेश्वर, नरेश, सुलतान ढ़ाका, कर्मजीत, सुखदेव, कुलदीप शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन

फोटो 27 : पीएम के नाम 17-17 रुपये का चैक अपने हाथों में लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed