{"_id":"5a8dd44d4f1c1ba3378b5554","slug":"171519244365-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में एसवाईएल का पानी लाने को जारी रहेगा संघर्ष:अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में एसवाईएल का पानी लाने को जारी रहेगा संघर्ष:अभय चौटाला
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
नेता प्रतिपक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जननायक चौ. देवी लाल द्वारा सतलुज-यमुना लिंक नहर के पानी को प्रदेश मेें लाए जाने के लिए शुरू किया गया संघर्ष जब तक जारी रहेगा जब तक एसवाईएल का पानी हरियाणा के खेतों में नहीं पहुंच जाता।
चौटाला बुधवार को गांव बणी, करीवाला, दमदमा, जगजीत नगर, संतनगर, जीवन नगर और नकोड़ा गांव में ग्रामीणों को जनजागरण अभियान के तहत संबोधित कर रहे थे। अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन चौटाला ने कहा कि एसवाईएल का पानी हरियाणा में लाने का चौ. देवीलाल का सपना पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार और वर्तमान में भाजपा सरकार ने इस नहर के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए। जिसके चलते नहर को मिट्टी से भर दिया गया जो सरकार की असफलता को दर्शाता है। उन्होंने नहर का पानी हरियाणामें न आने के लिए केंद्र सरकार को पूरी तरह दोषी ठहराते हुए कहा कि 16 महीने पूर्व उच्चतम न्यायालय का फैसला आए हुए हो गए, लेकिन केंद्र सरकार अपनी कमजोरी के चलते इस फैसले को लागू नहीं करवा पाई। उन्होंने कहा कि हरियाणा का किसान आर्थिक रूप से संपन्न हो इसलिए सबसे पहले चौ. देवीलाल ने नहर खुदाई हेतु एक करोड़ रुपये दिए थे। उन्होंने ग्रामीणों को आगामी सात मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली जलयुद्ध रैली में शामिल होने का न्योता देते हुए कहा कि यह हरियाणा के किसानों के जीवन-मरण की लड़ाई है तथा किसान अपना हक लेकर रहेंगे।
उन्होंने कहा प्रदेश का प्रत्येक वर्ग कर्मचारी, किसान, व्यापारी और छात्र इस सरकार की नीतियों से दुखी हो चुका है तथा बदलाव चाहता है। प्रदेश की जनता इनेलो को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है तथा भविष्य में जनता के समर्थन से प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी तथा प्रदेश में एक बार फिर चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट तक लागू न होने के कारण किसानों को उनकी उपज का मूल्य नहीं मिल रहा है, जिससे किसानों कारण मंडियों में लूटा जा रहा है। इस मौके पर इनेला जिलाध्यक्ष पदम जैन, विधायक रामचंद्र कंबोज, पूर्वमंत्री भागीराम, जसवीर जस्सा, कश्मीर सिंह करीवाला, सुभाष नैन, वरियाम चंद, अजब ओला, विनोद दडंबी, महेन्द्र बाना, रामकुमार नैन, विकास खिचड़, जरनेल चंदी, धर्मवीर नैन, भगवान कोटली, मदन शर्मा, सन्नी खिचड़, विनोद सहारण, रमण मेहता, मनोज साहरण, नरेश ढिल्लों, सतपाल छतरियां सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।