{"_id":"5a3c13a14f1c1bc5758ba84d","slug":"171513886625-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना साहिब बिहार जाने वाले श्रद्धालुओं को लेकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना साहिब बिहार जाने वाले श्रद्धालुओं को लेकर
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव समारोह में पटना साहिब बिहार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सिरसा रेलवे स्टेशन नंबर दो से रेलगाड़ी 22 दिसंबर को दोपहर 12 बजे रवाना होगी।
यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता दलीप माचरा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सिरसा रेलवे स्टेशन नंबर दो पर 22 दिसंबर को प्रात: 10 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें, ताकि समय पर सभी श्रद्धालुओं की वेरिफिकेशन करके निर्धारित स्थान पर बिठाया जा सके। उन्होंने कहा कि अगर कोई श्रद्धालु समय पर स्टेशन नहीं पहुंचता है तो उसके लिए वह स्वयं जिम्मेवार होंगे। आपातकालीन उद्देश्यों के लिए अपने साथ निजी विवरण रखें, जिसमें उनके परिवार के सदस्यों का ब्यौरा लिखा हो जिसमें उनका नाम, पता और मोबाइल नंबर होना चाहिए। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को जो पहचान पत्र दिया गया है उसे श्रद्धालु अपने गले में पहन कर रखें। श्रद्धालु अपने साथ पर्याप्त ऊनी कपड़े, गर्म कंबल एवं चादर लेकर चलें। श्रद्धालु अपना पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस अथवा वोटर कार्ड अपने पास रखें।