फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   प्रदेशवासी निश्चिंत रहें, हमारी तैयारी है पूरी:डीजीपी

प्रदेशवासी निश्चिंत रहें, हमारी तैयारी है पूरी:डीजीपी

Sun, 20 Aug 2017 01:32 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
प्रदेशवासी निश्चिंत रहें, हमारी तैयारी है पूरी:डीजीपी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
25 अगस्त को साध्वी यौन शोषण मामले में कोर्ट जैसा भी फैसला दे इसको लेकर हरियाणा पुलिस ने अपनी तरफ से तमाम सुरक्षा प्रबंध कर लिए हैं, प्रदेशवासी निश्चिंत रहें। यह बात प्रदेश के पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने शनिवार को सिरसा में सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पंचकूला सीबीआई कोर्ट ने 25 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को कोर्ट में पेश होने को कहा। इसलिए हर प्रकार से सुरक्षा की तैयारियां की जा रही हैं। डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अलावा अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की जा रही है। केंद्र सरकार की तरफ से हर प्रकार की सहायता का भरोसा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सिरसा में डेरा सच्चा सौदा का मुख्य डेरा है और पंचकूला में डेरा प्रमुख की पेशी। इसलिए ये दो जिले अतिसंवेदशील हैं। इसके अलावा हिसार, फतेहाबाद, हांसी, कैथल, कुरुक्षेत्र व अंबाला को संवेदशील श्रेणी में रखा गया है। प्रदेश के अन्य जिलों से पुलिस ऑफिसरों को सिरसा भेजा जा रहा है। 25 अगस्त को प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए सारे उचित ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कानून की नजर में कोई आम और खास नहीं होता। कानून सभी के लिए एक समान है। डीजीपी ने कहा कि कोर्ट ने डेरा प्रमुख को बुलाया है तो उन्हें अदालत का सम्मान करते हुए सीबीआई कोर्ट में पेश होना चाहिए। एक सवाल के जवाब में डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि डेरा की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं तो हमारी भी पूरी तैयारी हैं। वे स्वयं उक्त जिलों में जाकर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं। डीजीपी ने कहा कि जहां तक डेरा प्रमुख की सुरक्षा का सवाल है तो डेरा प्रमुख को जैड प्लस सुरक्षा मिली हुई है।
धारा 144 का होगा सख्ती से पालन
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की पेशी के दौरान सिरसा में सड़क किनारे हजाराें डेरा प्रेमियों द्वारा लाठियां लेकर खड़े होने के सवाल पर डीजीपी बीएस संधू ने कहा धारा 144 का सख्ती से पालन किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी को पहले भी सिरसा में रह चुके हैं। किसी को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। जो भी धारा 144 की अवहेलना करेगा उसके सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं सिरसा पुलिस अधीक्षक रह चुका हूं और आईजी हिसार अमिताभ ढिल्लों भी सिरसा एसपी रह चुके हैं। इसलिए सिरसा की भौगोलिक व आंतरिक हालातों का अच्छी तरह से पता है।
विज्ञापन

निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल
पंजाब व राजस्थान में भी डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी बहुत तादाद में रहते हैं। दोनों राज्यों की पुलिस भी हरियाणा पुलिस के संपर्क में है। दोनाें राज्यों से लगती सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बाहर से आने वाले हर वाहन की तलाशी ली जा रही है। सिरसा और पंचकूला में सुरक्षा के आधुनिक प्रबंध करते हुए निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल भी किया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि किसी प्रकार की अफवाह न फैले इसके लिए सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला में बनाया डायल 100 का कंट्रोल रूम
पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने कहा कि महिलाओं का सुरक्षा प्रदान करना उनका मुख्य उद्देश्य है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि महिलाओं की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उन्होंने 100 नंबर पर डायल करके सहायता मांगी लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। इसके लिए हरियाणा पुलिस की तरफ से डायल 100 का पंचकूला में कंट्रोल रूम बनाया है। इसकी खास बात यह है कि सभी पुलिस थानों में दो-दो जीपीएस गाड़ियाें भेजी रही हैं। सिरसा में 24 गाड़ियों भेजी जाएंगी। ये गाड़ियां 24 घंटे पंचकूला कंट्रोल रूम से जुड़ी रहेंगी। जैसे ही कंट्रोल रूम में सूचना आएगी। तुरंत प्रभाव से उस थाने में सूचना दी जाएगी। पुलिस घटनास्थल की ओर कब रवाना हुई और कब वहां पहुंची। गाड़ी में लगे जीपीएस के माध्यम से सारी जानकारी कंट्रोल रूम को मिलती रहेगी। इसी प्रकार एंबुलेंस, फायर बिग्रेड की गाड़ी में भी जीपीएस लगेगा और कंट्रोल रूम से इनकी निगरानी होती रहेगी।
ड्रग माफिया और गैंगस्टरों का सफाया करेगी टास्क फोर्स
प्रदेश में सक्रिय ड्रग माफिया और गैंगस्टरों के सफाए के लिए हरियाणा पुलिस ने स्पेशल टास्क फोर्स बनाई है। डीजीपी बीएस संधू ने बताया कि टास्क फोर्स का हेड क्वार्टर गुरुग्राम व हिसार में होगा। आईजी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में टास्क फोर्स स्पेशल ऑपरेशन को अंजाम देगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पुलिस तंत्र को मजबूत करने के लिए हर प्रकार से कदम उठाए जा रहे हैं। जल्द ही साढ़े 11 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती होने वाली है। इसके अलावा 350 सब इंस्पेक्टर की भर्ती भी होगी। हर पुलिस लाईन में पुलिस-पब्लिक स्कूल का निर्माण करवाया जा रहा है। डीजीपी ने कहा कि कुछ कमियां हैं जिन्हें जल्द ही दूर किया जाएगा।
---------
सीआरपीएफ और बीएसएफ संभालेगी सिरसा में मोर्चा
-सेना को लाने के लिए आठ बसें व दस ट्रक जम्मू रवाना
सिरसा। सीबीआई कोर्ट के फैसले के मद्देनजर सिरसा में सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ और बीएसएफ के हवाले रहेगी। सेना को सिरसा लाने के लिए डीसी ने रोडवेज से बसें मांगी। सीआरपीएफ और बीएसएफ की कंपनियों को जम्मू से सिरसा लाया जा रहा है। सेना को सिरसा लाने के लिए शनिवार शाम को रोडवेज की आठ बसे व दस ट्रकाें को जम्मू रवाना किया गया। सब इंस्पेक्टर वेद प्रकाश के नेतृत्व में बसें और ट्रकों को जम्मू भेजा गया है। सब इंस्पेक्टर वेद प्रकाश ने बताया कि डीसी के तरफ से उन्हें जम्मू से सेना के जवानों को सिरसा लाने का आदेश मिला है। रात को बसें जम्मू पहुंचेंगी और सेना के जवानों को लेकर रविवार दोपहर सिरसा वापस लौटेगी। रोडवेज के चालक, परिचालक व मिस्त्री समेत 18 रोडवेज कर्मचारी सेना को लाने के लिए रवाना हुए हैं।
-----------------
डीजीपी ने बढ़ाया जवानों का हौंसला
सिरसा। डीजीपी बीएस संधू ने शनिवार को सिरसा पहुंचकर पुलिस लाइन में उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस कर्मचारियों का अभ्यास देखा। उन्होंने पुलिस जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि उपद्रवियों व असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटें। उन्होंने कहा कि पुलिस जवान पूरी तरह अलर्ट रहें। जवानों के अभ्यास को देखकर डीजीपी संतुष्ट नजर आए। जवानाें को जरूरी निर्देश देने के उपरांत डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिला में कानून व्यवस्था को किसी भी सूरत में बिगड़ने न दें। उन्होंने शांति कमेटी से कहा कि शांति कमेटी के सदस्य आमजन में जाए और शांति का संदेश लोगों को दें। इस दौरान उनके साथ आईजी हिसार अमिताभ ढिल्लो व पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी उपस्थित रहे।
सीबीआई कोर्ट समक्ष पेश नहीं हुए डेरा प्रमुख
लाठियां लेकर बरनाला रोड पर खड़े रहे हजारों डेरा प्रेमी, छत्रपति हत्याकांड में थी बाबा की पेशी
सिरसा। सीबीआई कोर्ट में शनिवार को पत्रकार छत्रपति हत्याकांड मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इंसा की पेशी थी। डेरा प्रमुख की पेशी को लेकर सुबह से ही अदालत परिसर के बाहर बरनाला रोड पर हजारों डेरा प्रेमी जमा हो गए। सड़क किनारे हाथों में लाठियां लेकर डेरा प्रेमियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करनी पड़ी। पुलिस लाइन से लेकर हुडा चौक पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को सिरसा अदालत में पहुंचकर वीडियोे कान्फ्रेेंसिंग के माध्यम से सीबीआई कोर्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी थी, लेकिन डेरा प्रमुख सीबीआई कोर्ट समक्ष पेश नहीं हुए। सीबीआई कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख दे दी। इसके बाद भी हजारों डेरा प्रेमी लाठियों से लैस होकर दोपहर तक बरनाला रोड पर डटे रहे।

प्रदेशवासी निश्चिंत रहें, हमारी तैयारी पूरी : डीजीपी
सिरसा में सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने लिया जायजा
बोले, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को अदालत के निर्देश का सम्मान करते हुए होना चाहिए अदालत में पेश
केंद्र ने दिया हर सहयोग का भरोसा, शांति व्यवस्था बने रहने के लिए उठाए हैं ठोस कदम
अर्ध सैनिक बलों की दस कंपनियां रविवार से सिरसा में होंगी तैनात, 25 अगस्त को सिरसा व पंचकूला में सबसे ज्यादा फोकस

----------------------------------------------
फोटो:19एसआईआरपी08:09:10:सिरसा में सुरखाव पर्यटन केंद्र परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस महा निदेशक बीएस संधू।

फोटो:19एसआईआरपी12:13:28: सिरसा मे शनिवार को सुरखाव पर्यटन केंद्र परिसर में आयोजित बैठक में पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश देते ेहुए पुलिस महा निदेशक बीएस संधू।

फोटो:19एसआईआरपी24:सिरसा मे शनिवार को डेरा प्रमुख की अदालत में पेशी को लेकर बरनाला रोड पर सडक़ किनारे बैठी डेरा सच्चा सौदा क महिला श्रद्धालु।

फोटो:19एसआईआरपी25:सिरसा मे शनिवार को डेरा प्रमुख की अदालत में पेशी को लेकर बरनाला रोड पर सडक़ किनारे उमडी डेरा प्रेमियो की भीड़ का ेलेकर मौके पर तैनात पुलिसबल।


फोटो:19एसआईआरपी26:सिरसा मे शनिवार को डेरा प्रमुख की अदालत में पेशी को लेकर बरनाला रोड पर प्रवेशद्वार पर तैनात दमकल कर्मचारी।


फोटो:19एसआईआरपी27:सिरसा मे शनिवार को डेरा प्रमुख की अदालत में पेशी को लेकर बरनाला रोड पर सडक़ किनारे हाथों में डंडे लेकर चहल कदमी करते हुए डेरा प्रेमी।

फोटो:19एसआईआरपी34:सिरसा में शनिवार को जम्मू से सीआरपीएफ और बीएसएफ के जवानों को लाने के लिए रवाना होती बसे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed