फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   17 lakh rupees were robbed from three youths in the name of sending them abroad

Sirsa News: तीन युवकों को विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 17 लाख रुपये

Wed, 09 Apr 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 09 Apr 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
17 lakh rupees were robbed from three youths in the name of sending them abroad
सिरसा। गांव भावदीन में तीन युवकों को विदेश भेजने के नाम पर पिता-पुत्र सहित तीन लोगों ने 17 लाख रुपये हड़प लिए। शिकायत के आधार पर डिंग थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अभियोग दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव भावदीन निवासी रवि कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें बताया कि भावदीन निवासी गुरुमुख सिंह और उसके पिता दरबारा सिंह ने उनसे कहा कि तुमको विदेश भेज देते हैं। उनके सहमति जताने पर आरोपियों ने कहा कि विदेश जाने के लिए 12 लाख रुपये लगेंगे। इसलिए उन्होंने दो लाख रुपये गुरुमुख के बैंक खाते में डलवा दिए। फिर उन्होंने बैंक से ऋण दिलाया। इससे मिले पांच लाख रुपये गुरुमुख के खाते में डलवाए। फिर काफी समय बाद तीन लाख रुपये गुरुमुख को नकद दिए और गुरुमुख के कहने पर पंजाब के सरंध निवासी उसके साथी जसवीर सिंह के खाते में 4.50 लाख रुपये डाल दिए।
विज्ञापन

बाद में उनका फर्जी वीजा बनवाकर दिया। कहा कि अब तुम्हारा टिकट बन जाएगा। इसके बावजूद उन्होंने तीन बार नकली टिकट बनवाकर कहा कि तुम्हारे कागजात ठीक नहीं हैं। अब तुम विदेश नहीं जा सकते। यह कहकर उन्होंने विदेश भेजने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इन लोगों ने गांव भावदीन निवासी अनमोल को भी विदेश भेजने के लिए उसके पिता ओमप्रकाश से गुरदयाल के खाते में ढाई लाख रुपये डलवाए हैं। मिलखराज ने भी खाते से ढाई लाख रुपये गुरुमुख के खाते में डलवाए, लेकिन उनको भी विदेश नहीं भेजा।

जांच अधिकारी वेदपाल का कहना है कि आरोपी गुरुमुख सिंह, उसका पिता दरबारा सिंह और जसवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सबूत जुटाने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed