{"_id":"5cd70a23bdec22071f56baa3","slug":"161557596707-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134-ए : शिकायतों के समाधान की सूची नहीं हुई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम 134-ए : शिकायतों के समाधान की सूची नहीं हुई जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। नियम 134-ए के तहत होने वाले दाखिलों में अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीते शुक्रवार को भी शिकायतों के समाधान की सूची आनी थी। लेकिन न तो शुक्रवार और न ही शनिवार तक शिक्षा विभाग ने शिकायतों के समाधान की सूची जारी की। जबकि जिला शिक्षा विभाग का दावा था कि शुक्रवार को अभिभावकों को दाखिले में आ रही परेशानियों जैसे जिस स्कूल में विद्यार्थी पहले ही पढ़ रहे हैं उसी में दाखिला दे दिया।
जिस स्कूल में सीटें कम थी लेकिन आवेदन ज्यादा आए थे, उसमें दाखिले के एसएमएस बच्चों को दे दिए गए। इस सभी शिकायतों को अभिभावकों ने बीईओ कार्यालय में जमा करवाया। बीईओ कार्यालय ने 100 से अधिक शिकायतें मुख्यालय को भेजी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अभिभावकों को 10 मई को एसएमएस आने का आश्वासन दिया था। लेकिन दस मई तक शिकायतों के समाधान की सूची नहीं आई। अभिभावक सुल्तान ने बताया कि उनके बच्चे का अभी तक कोई भी एसएमएस नहीं आया है। इस बच्चे की पढ़ाई को लेकर सभी परेशान है। बच्चे को घर बैठे हुए एक महीना हो चुका है, अभी तक दाखिले की कोई सूची तक नहीं लग पाई है। बच्चों के पास अब पढ़ाई का समय ही नहीं बचा है।
अभिभावकों ने कहा कि थोड़े दिन बाद बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां हो जाएंगी। इससे बच्चों की पढ़ाई पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। अभिभावक रेणु ने बताया कि वह बीईओ कार्यालय के चक्कर लगाते लगाते थक चुके हैं। अभी तक कोई सूची भी नहीं आई तथा हमने अपने बच्चे का दाखिला कहीं भी नहीं करवाया। बीईओ कार्यालय में मौजूद अभिभावकों ने कहा कि वह सभी मतदान का बहिष्कार करेंगे तथा किसी को भी वोट नहीं देंगे। इस सरकार के कारण हमारे बच्चों का भविष्य खराब हो रहा। बीईओ कार्यालय में कर्मचारियों से बहस करते हुए एक अभिभावक सुल्तान ने कहा कि उनको चक्कर काटते हुए काफी समय हो गया है। उनके बच्चे के 83 प्रतिशत अंक है। लेकिन उनके पड़ोस के बच्चे के 60 प्रतिशत है, उनका दाखिला हो गया है। हमारा अभी तक कोई एसएमएस नहीं आया है।
विज्ञापन
हमारे पास पहले मुख्यालय से आदेश था कि शिकायतों के समाधान की सूची 10 मई को डाली जाएगी। लेकिन अभी तक कोई मुख्यालय से कोई संदेश नहीं आया है। दूसरी सूची 17 मई को ही जारी की जाएगी।
- सुशील शर्मा, जिला नोडल अधिकारी, सिरसा।