फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   एनएचएम कर्मियों की हड़ताल आठवें दिन भी रही जारी

एनएचएम कर्मियों की हड़ताल आठवें दिन भी रही जारी

Wed, 13 Feb 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
एनएचएम कर्मियों की हड़ताल आठवें दिन भी रही जारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार आठवें दिन सिविल अस्पताल परिसर में जारी रही। हड़ताली कर्मचारियों ने दोपहर को अपने खून से पत्र लिखकर सीएम को भेजा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है।

इस मौके पर जिला प्रधान कुंदन गावड़िया ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करना विभाग के अधिकारियों के बस की बात नहीं है क्योंकि ये सरकार के स्तर का मामला है। सरकार चाहे तो कुछ ही समय में समस्या का समाधान हो सकता है। अधिकारियों के साथ पूर्व में भी कई बार बातचीत हो चुकी है लेकिन हर बार सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला है। इस बार उन्होंने सरकार से आर पार की लड़ाई ठान ली है। गावड़िया ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा बीती 1 जनवरी 2018 से एनएचएम सेवा नियम लागू किए गए थे। जिसके तहत कर्मचारियों को पे-स्केल के तहत वेतन निर्धारित किए गए थे। परंतु अधिकारियों के मनमाने रवैये के चलते कर्मचारियों को पिछले 8 माह से वेतन भी प्रदान नहीं किया जा रहा है। एनएचएम कर्मचारी पिछले 20 सालों से लगातार अपनी सेवा स्वास्थ्य विभाग में जनहित को प्रदान कर रहे हैं जिसके कारण लगभग कर्मचारी ओवर एज हो गए हैं जिससे वे किसी अन्य नौकरी को भी अप्लाई करने में असक्षम हैं। इस मौके पर डॉ. अतुल गिजवानी, अंशु मुंजाल, कमल कक्कड़, अनिल मलिक, सुरेंद्र बेनीवाल, कविंद्र अरोड़ा, डॉ. राजप्रीत बराड़, सीमा रानी, कवितारानी, माही, सुमन, पूनम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed