फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   मोबाइल विक्रेताओं ने शहर में प्रदर्शन कर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

मोबाइल विक्रेताओं ने शहर में प्रदर्शन कर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Sat, 17 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल विक्रेताओं ने शहर में प्रदर्शन कर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
शहर में कुछ माह में मोबाइल की दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं में पुलिस द्वारा कोई सुराग नहीं लगाने के विरोध में शुक्रवार को शहर के मोबाइल विक्रेता टाउन पार्क में एकत्रित हुए। उसके बाद जुलूस की शक्ल प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। इसके बाद दुकानदार पुलिस अधीक्षक से मिलने एसपी कार्यालय पहुंचे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।
इस मौके पर मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन के प्रधान कपिल अनेजा ने बताया कि पिछले करीब तीन माह में मोबाइल की करीब आधा दर्जन बड़ी दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक पुलिस की ओर से एक भी घटना को ट्रेस नहीं किया गया है, जिसको लेकर दुकानदारों में भारी रोष है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें घटनाओं को सुलझाने के लिए 15 मार्च तक का समय दिया था, जोकि कल पूरा हो गया, लेकिन घटनाओं को ट्रेस करना तो दूर पुलिस कोई सुराग लगाने में भी नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास जब भी वे जाते हैं तो सिवाय आश्वासन के उन्हें कुछ नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि उन्हें आश्वासन नहीं, रिजल्ट चाहिए। इससे पहले मोबाइल विक्रेताओं ने अपनी-अपनी दुकानें बंद करके प्रदर्शन किया। इस मौके पर कपिल अनेजा, संदीप मडिया, गोलड़ी सिंगला सहित सैकड़ों मोबाइल विक्रेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

गिरोह रडार पर है
ये चोर गिरोह को पकड़ने के लिए कई जिलों की पुलिस संयुक्त रूप से जुटी हुई है। इनके बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं, लेकिन इसका खुलासा अभी नहीं किया जा सकता। पूरे गिरोह के एक साथ पकड़ने में थोड़ा टाइम तो लगता ही है। मोबाइल विक्रेता थोड़ा धीरज दिखाए, जल्द ही पूरा गिरोह पुलिस गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नरेंद्र बिजारनिया, एएसपी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed