फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पेट्रो पदार्थ की कीमतों में वृद्धि,आम व्यक्ति पर सीधी मार:अभय चौटाला

पेट्रो पदार्थ की कीमतों में वृद्धि,आम व्यक्ति पर सीधी मार:अभय चौटाला

Fri, 23 Feb 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
पेट्रो पदार्थ की कीमतों में वृद्धि,आम व्यक्ति पर सीधी मार:अभय चौटाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रानियां (सिरसा)।
नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव केहरवाला में दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली सात मार्च की किसान रैली का न्योता दिया।
उन्होंने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि आज देश को अन्न उपलब्ध करवाने वाला अन्नदाता परेशान हैं, न तो फसलों के पूरा दाम मिल रहे हैं और दूसरी तरफ से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों के खातों में से जबरन 500-500 रुपये काटे जा रहे हैं। चौटाला ने कहा कि प्रतिदिन बढ़ती जा रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अब इसमें भ्रष्टाचार की बू आ रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले तीन साल में 30 बार पेट्रोल और 25 बार डीजल के रेट बढ़ाए गए, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेेल की कीमत 62 प्रतिशत तक कम हुई है। इस कारण दो लाख 40 हजार करोड़ रुपये का बोझ जनता पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर वर्ग के लिए नकारा साबित हो रही है। उन्होंने सभी इनेलो कार्यकर्ताओं से आह्वान किया वे एकजुट होकर इनेलो की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं आने वाला समय इनेलो का है। इस मौके पर विधायक रामचंद कंबोज, जिलाध्यक्ष पदम जैन, कश्मीर सिंह करीवाला, जिला पार्षद जरनैल चंदी, धर्मवीर नैन, संदीप गोदारा, कुलदीप सिंह करीवाला, प्रगट पंडोरीवाला, सुभाष नैन, संजय न्यौल, रामकुमार नैन, पवन बठला, वरियाम धंजू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed