फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   एसवाईएल पर कांग्रेस ने शुरू से ही की राजनीति:अभय चौटाला

एसवाईएल पर कांग्रेस ने शुरू से ही की राजनीति:अभय चौटाला

Wed, 21 Feb 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
एसवाईएल पर कांग्रेस ने शुरू से ही की राजनीति:अभय चौटाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रानियां (सिरसा)।
हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा ने 15 फरवरी को जींद में अपना दमखम आजमाने की कोशिश की थी मगर गलत नीतियों और जनविरोधी फैसलों के चलते प्रदेशवासियों ने भाजपा को उसकी असलियत आइने में दिखा दी। इस रैली से स्पष्ट हो गया कि भाजपा ने प्रदेश में अपना जनाधार खो दिया है और आने वाला वक्त इनेलो का है।
वे मंगलवार को गांव बनसुधार, धोतड़, सुल्तानपुरिया, नानुआना, महम्म्दपुरिया, बालासर, कुस्सर, घोडांवाली, गिंदड़ा सहित करीब 15 गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूं तो पंजाब हरियाणा के बंटवारे के साथ ही एसवाईएल के पानी का भी बंटवारा साथ ही होना चाहिए था मगर उस समय कांग्रेस ने इस गंभीर मुद्दे पर राजनीति की और उसका ही परिणाम है कि आज लंबे समय तक भी हरियाणा को उसके हक का पानी नहीं मिल पाया है, जिसके कारण प्रदेश के किसानों को उसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले में हरियाणा के हक में फैसला देते हुए केंद्र सरकार को पंजाब में नहर बनाने के आदेश दिए थे मगर अब तक केंद्र सरकार इस दिशा में पूरी तरह उदासीन बनी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसवाईएल हरियाणा के किसानों के लिए जीवन रेखा है और अपने हक को लेने के लिए इनेलो अब से पूर्व तीन बार सांकेतिक आंदोलन कर चुकी है, मगर इस बार सात मार्च को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान रैली आयोजित कर आरपार की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है। इस किसान रैली में न केवल एसवाईएल का पानी हरियाणा में लाने बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने के लिए भी केंद्र सरकार पर दबाव डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस गुटबंदी में बंट चुकी है और पार्टी के सभी धड़े जिसमें भूपेंद्र हुड्डा, डॉ. अशोक तंवर, किरण चौधरी, कैप्टन अजय यादव, रणदीप सुरजेवाला स्वयं को असली कांग्रेस बताकर प्रदेशवासियों को गुमराह करने पर तुले हैं, ऐसे में कांग्रेस की पतली हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनेलो के सत्तासीन होते ही सभी परिवारों से शिक्षित युवाओं को रोजगार, किसानों के कर्ज माफ, घरेलू बिजली के बिलों को आधा माफ करने व गरीब की बेटी की शादी में पांच लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता सहित अनेक कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की जाएंगी। इस अवसर पर उनके साथ इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन, पूर्व मंत्री भागीराम, रानियां के विधायक रामचंद्र कंबोज, वरियाम चंद, जसवीर सिंह जस्सा, सुभाष नैन, युवा इनेलो जिलाध्यक्ष अजब ओला, विनोद दड़बी, रामकुमार नैन, महेंद्र बाना, विकास खीचड़, जगमेल सिंह, धर्मवीर नैन, भगवान कोटली, जरनैल चंदी, मदन शर्मा, सन्नी खीचड़, सरपंच विनोद सहारण, रमन, मनोज सहारण, कुलदीप गोदारा, कैलाश ज्याणी, सतपाल छतरियां, नरेश ढिल्लो, अमृत मान, राजेंद्र महला, विजेंद्र न्यौल, संजय न्यौल सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed