फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   16 players of Rupwas School Selection in District Level Sports Competitions

Sirsa News: रूपावास स्कूल के 16 खिलाड़ियों जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में चयन

Wed, 30 Jul 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 30 Jul 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
16 players of Rupwas School Selection in District Level Sports Competitions
चोपटा। चयनित ​खिलाड़ियों के साथ स्कूल प्रबंधन । स्कूल

विज्ञापन
चोपटा। खंड नाथूसरी चोपटा में सत्र 2025-26 की लड़कों की खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैरांवाली में करवाई गई। इस दौरान आयोजित विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रूपावास के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। विद्यालय के 16 खिलाड़ियों का चयन जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है।
अंडर-17 आयु वर्ग में 100 मीटर रेस में रोहित प्रथम व अमन द्वितीय स्थान पर रहा। 200 मीटर रेस में नैतिक और 400 मीटर रेस में चेतन द्वितीय स्थान पर रहा। लंबी कूद में नैतिक और रिले रेस में दीपक, रोहित, अमन व कार्तिक की टीम तृतीय स्थान पर रही। शॉट पुट में अंडर-17 में सचिन प्रथम तथा अंडर-19 में अक्षय द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर-17 में कबड्डी की टीम प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन

इसके अलावा वालीबाल में अंडर 17 में हैप्पी व अर्जुन और अंडर-19 में अश्विन और प्रिंस का जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। किक्रेट में अंडर 19 में मयंक व अंडर 14 में रोहन का जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। विद्यालय प्रधानाचार्य कमलजीत सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को स्कूल स्तर पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया और जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उन्होंने सभी स्टाफ सदस्यों और खेल कोच का आभार व्यक्त किया और बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed