{"_id":"5eaefef68ebc3e90612feb72","slug":"16-mm-rain-in-sirsa-sirsa-news-rtk5534704157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा में 16 एमएम बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 696 खंभे टूटे और 18 ट्रांसफार्मर गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा में 16 एमएम बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 696 खंभे टूटे और 18 ट्रांसफार्मर गिरे
विज्ञापन
16 MM rain in sirsa
- फोटो : Sirsa
जिले में रविवार शाम चार बजे के आसपास आंधी के साथ हुई तेज बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। जिले में 16 एमएम बारिश हुई। तूफान के कारण शहर और जिले के अन्य हिस्सों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। शाम करीब सात बजे तक 100 से ज्यादा शिकायतें बिजली निगम के शिकायत केंद्र में पहुंची। वहीं शनिवार शाम को पूरे जिले में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। ऐलनाबाद और रानियां क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। जबकि बारिश के कारण मंडियों में रखी गेहूं की फसल भीग गई। वहीं नरमे की बिजाई प्रभावित हुई और एक दिन पहले की गई बिजाई करंड हो गई।
बता दें कि रविवार को शहर में 16 एमएम बारिश हुई। बारिश के कारण बिजली निगम के शिकायत केंद्र में लोगों के फोन घनघनाने लग गए। शहर की कपास मंडी में दुकान नंबर 62 के सामने बिजली के खंभे पर पेड़ गिर गया। वहीं सूरगढियां बाजार में मंदिर के झंडा तार पर गिरा तो सप्लाई ठप्प हो गई। रोडी बाजार में पेड़, चतरगढ़ पट्टी में तार टूटने, सदर बाजार में तारों पर बोर्ड गिरने की शिकायतें निगम कार्यालय में दर्ज हुई। शाम सात बजे तक करीब 100 शिकायतें दर्ज की गई। कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को दो से तीन घंटे तक इंतजार करने की बात कही। तूफान के कारण बंद हुई बिजली सप्लाई को चालू करने के लिए बिजली निगम के कर्मचारी देर रात तक काम में जुटे हुए थे।
बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
ऐलनाबाद में 398, रानियां में 28, जीवनगर में 23, पंजुआना में 12, सर्बवन में 15 सहित पूरे जिले में करीब 696 बिजली के खंभे टूट कर गिर गए है। इसके अतिरिक्त 18 बिजली के ट्रांसफार्मर भी नीचे गिर गए हैं।
विज्ञापन
कहां कितनी हुई बारिश
सिरसा में 16 एमएम, अबूबशहर में दस एमएम, खुईयां में 12, कालांवाली में आठ एमएम, रोडी में दो, गोलेआना में आठ, पंजुआना में 6 एमएम और ओटू में तीन एमएम बारिश हुई।
जिले में गेहूं की फसल कट चुकी है। अब कुछ क्षेत्रों में कॉटन की बिजाई शुरू हुई है। जिन्होंने शनिवार या रविवार को बिजाई की है, उन्हें नुकसान हो सकता है।
- बाबूलाल, डीडीए, सिरसा।
तूफान के कारण कई जगहों पर पोल टूटे हैं, नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बिजली सप्लाई करने में निगम के कर्मचारी दिन रात जुटे हुए हैं।
- रणबीर सिंह, एसई, बिजली निगम सिरसा।

आंधी के कारण सड़क के बीच में गिरा पड़ा पेड़।- फोटो : Sirsa