फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   16 independent candidates withdrew their names, some supported Kanda and some supported Gokul.

Sirsa News: 16 निर्दलीय उम्मीदवारोंं ने नाम वापस लिए, किसी ने कांडा तो किसी ने गोकुल को दिया समर्थन

Wed, 19 Feb 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 19 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
16 independent candidates withdrew their names, some supported Kanda and some supported Gokul.
 कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते गोकुल सेतिया। 
सिरसा। नगर परिषद चुनावों में हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा और वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा को कमान मिलने के बाद अलग नजारा देखने को मिला। बुधवार शाम तारा बाबा कुटिया में भाजपा नेताओं की लाइन देखने को मिली।
विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष शीशपाल कंबोज की अगुवाई में कथा वाचक प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद लेने अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शांति स्वरूप और 32 सदस्य पद के उम्मीदवार आए। तारा बाबा कुटिया में ही विशेष टेबल लगाई और वहां पर मंथन का दौर चला। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस के विधायक गोकुल सेतिया और अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जसविंद्र कौर सदस्य पद के उम्मीदवारों के कार्यालय खुलवाने में मशगूल रहें। अभी तक भाजपा के नेता विकास कार्यों के लिए वोट मांगते हुए नजर आते थे।
विज्ञापन


इस बार विधायक गोकुल सेतिया अपने 100 दिन के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों के नाम पर वोट मांग रहे हैं। भ्रष्टाचार से लेकर अधिकारियों को खरी-खरी सुनाने के 100 दिनों को उन्होंने अपना ट्रेलर बताया। वहीं भाजपा नेता विकास और मुख्यमंत्री के नाम पर वोट मांग रहे है। ऐसे में दोनों पार्टियों के बीच सीधा मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्य पद के लिए अब 123 उम्मीदवार मैदान में
नगर परिषद चुनावों में नाम वापसी का बुधवार आखिरी दिन था। इस दिन निर्दलीय खड़े 16 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। ऐसे में सदस्य पद के लिए 123 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। बता दें कि बीते दिन दो उम्मीदवारों के आवेदन रद्द हो गए थे। वहीं, अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं। पांच उम्मीदवार पार्टियों के चिह्न पर मैदान में हैं तो दो निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। नाम वापस लेने वालों में बड़े स्तर पर भाजपा और हलोपा गठबंधन को समर्थन करते हुए नजर आएंगे।


देर रात तक जारी रहा चुनाव चिह्न बांटने का दौर

नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव चिह्न बांटने का कार्य रिटर्निंग अधिकारी राजेंद्र कुमार द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में आवेदन आने के कारण सिंबल बांटने का कार्य धीमी गति से चला। ऐसे में रात तककार्य जारी रहा। वहीं, चुनाव चिह्न मिलने के बाद अब चुनाव प्रचार में तेजी आएगी। बड़े स्तर पर उम्मीदवार अब चुनाव चिह्न के साथ वोट मांगते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed