{"_id":"637d0f91d63d3d1b3d7649ed","slug":"16-dengue-victims-found-in-two-days-more-cases-are-being-found-in-hot-spot-area-only-sirsa-news-hsr6478047180","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दो दिन में मिले 16 डेंगू पीड़ित, हॉट स्पॉट एरिया के ही मिल रहे है अधिक मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दो दिन में मिले 16 डेंगू पीड़ित, हॉट स्पॉट एरिया के ही मिल रहे है अधिक मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा । जिले में डेंगू पीड़ितों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले में दो दिनों में 16 लोग डेंगू पीड़ित पाए गए हैं। डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर अब 217 तक पहुंच गया है। वहीं इनमें से सबसे अधिक पीड़ित 15 से 45 आयु वर्ग के पाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के 35 प्वाइंटों को हॉट स्पॉट एरिया घोषित किए जाने के बाद भी इन्हीं क्षेत्रों के लोग डेंगू से अधिक प्रभावित हो रहे हैं। जिले में मंगलवार को सात नए डेंगू पीड़ित पाए गए हैं। हालांकि बीते दिन जिले में 9 डेंगू पीड़ित पाए गए थे। ऐसे में अब यह आंकड़ा बढ़कर 217 तक पहुंच गया है। हालांकि विभाग की ओर से लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं होता हुआ दिखाई दे रहा है। हर रोज पीड़ितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस सीजन में अब तक छह लाख 57 हजार घरों का सर्वे किया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 7 हजार 26 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।
13 कॉलोनियों को घोषित किया था हॉट स्पॉट एरिया, 10 में हुई फॉगिंग
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर की 13 कॉलोनियों को हॉट स्पॉट एरिया घोषित किया गया था। जिसके बाद नगर परिषद की ओर से 10 कॉलोनियों में फॉगिंग करवाई गई है। जबकि अभी तीन कॉलोनियों में फॉगिंग करवाने का कार्य अभी शेष पड़ा है। हालांकि नगर परिषद के पास हर रोज पांच से सात जगह पर फॉगिंग करवाने के लिए शिकायत पहुंच रही है। जिसके बाद नगर परिषद की ओर से वहां पर शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है।
इस सीजन में अब तक छह लाख 57 हजार घरों का हुआ सर्वे
स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांवों व शहर में सर्वे किया जा रहा है। विभाग की कुल 90 टीमों की ओर से अब तक छह लाख 57 हजार घरों का सर्वे किया गया है। जिसमें से दो लाख 36 हजार शहर के और गांवों में चार लाख 20 हजार घरों का सर्वे किया गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक इस सीजन में एक लाख 53 जार 594 स्लाइडें बनाई गई हैं। जिले में अभी तक आठ ही मलेरिया के पीड़ित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 1253 लोगों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 217 के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को सात नए डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में अब तक कुल 217 लोग पीड़ित पाए गए हैं। विभाग की ओर से लगातार लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
डॉ. संजय कुमार, जिला महामारी अधिकारी, सिरसा।