फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   1572 applications received so far for 2790 seats in UG courses, tomorrow is the last day

Sirsa News: यूजी कोर्सों की 2790 सीटों पर अब तक आए 1572 आवेदन, कल अंतिम दिन

Mon, 26 Jun 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 26 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
1572 applications received so far for 2790 seats in UG courses, tomorrow is the last day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। यूजी कोर्सों में दाखिला लेने में इस साल विद्यार्थी कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। हालांकि यूजी कोर्सों में ऑनलाइन आवेदन के लिए सिर्फ एक दिन बाकी है। जिला के प्रमुख राजकीय नेशनल व राजकीय महिला कॉलेज में अभी तक 2790 सीटों पर 1572 आवेदन आए है।
राजकीय महाविद्यालयों में पिछले 9 दिनों से दाखिला प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान राजकीय कॉलेजों में अभी तक विद्यार्थियों ने दाखिला लेने में कोई खास रुचि नहीं दिखाई है। जबकि आवेदन करने के लिए अभी सिर्फ एक दिन है। शिक्षा विभाग ने 19 जून से जिला के सभी राजकीय महाविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया शुरू की थी। वहीं अभी तक सिर्फ संकाय कला में सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। ऑनलाइन आवेदन 28 जून तक ही होंगे। विद्यार्थियों के दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन भी कॉलेजों द्वारा आवेदन प्रक्रिया के साथ ही किया जा रहा है। 30 जून तक ऑनलाइन दस्तावेजों की जांच कॉलेजों द्वारा की जाएगी। विभिन्न कोर्सों की मेरिट सूची 5 से 21 जुलाई तक लगाई जाएगी। जिसके बाद 20 जुलाई तक विद्यार्थियों को फीस जमा करवानी होगी। जिसके बाद 21 जुलाई को ओपन काउंसिलिंग के दौरान दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन

------------

इस प्रकार आए हैं आवेदन

राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए संकाय में 430 सीटों पर 371 आवेदन आए हैं। वहीं बीकॉम संकाय में 160 सीटों पर 104 आवेदन। साइंस में 80 सीटों पर 32 आवेदन, नॉन मेडिकल में 160 सीटों पर 61 आवेदन, बीसीए में 120 सीटों पर 29, बीबीए कोर्स में 40 सीटों पर 17 आवेदन आए हैं। वहीं राजकीय नेशनल कॉलेज में बीकॉम संकाय में 240 सीटों पर 157 आवेदन, बीएससी मेडिकल, 80 सीटों पर 55, नॉन मेडिकल में 80 सीटों पर 113 आवेदन, बीए में 1120 सीटों पर 570 आवेदन, बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स 40 सीटों पर 13, बीए इवनिंग में 240 सीटों पर 4 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------


वर्जन
राजकीय महिला कॉलेज में यूजी कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 28 जून है। अगर कोई भी विद्यार्थी यूजी कोर्स के लिए दाखिला लेना चाहता है तो 28 से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
- डॉ. प्रदीप कुमार, नोडल अधिकारी दाखिला, राजकीय महिला महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed