फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   प्रशासन ने किसानों को लिखित में नौ जुलाई तक समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

प्रशासन ने किसानों को लिखित में नौ जुलाई तक समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

Sun, 23 Jun 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने किसानों को लिखित में नौ जुलाई तक समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
सिरसा। गिगोरानी माइनर में टेल तक पानी न पहुंचने के मामले में रविवार को किसानों का पांच सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिला। डीसी के आश्वासनों से किसान संतुष्ट दिखाई दिए। किसानों को लिखित में दिया गया कि उनकी समस्या का समाधान नौ जुलाई तक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मामले में सिंचाई विभाग अथवा अन्य कोई भी विभाग का अधिकारी अगर भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाता है तो उस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। रविवार को अखिल भारतीय स्वामीनाथन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकल पचार ने बताया कि उनके पास संदेश आया कि वे गिगोरानी माइनर के मामले में वे पांच किसानों को लेकर सिरसा उपायुक्त अशोक गर्ग से मिलें। रविवार दोपहर 12 बजे विकल पचार, किसान रामचंद्र, विनोद, माईधन, रतन, दलीप, इमलाल, अशोक तथा विजय उपायुक्त के पास पहुंचे। उपायुक्त कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारी तथा सिरसा एसडीएम विरेंद्र चौधरी मौजूद थे। किसानों के साथ उपायुक्त की तीन घंटे की बैठक में उपायुक्त ने लिखित में समझौता पत्र दिया कि नौ जुलाई तक उनकी नहर में पानी अंतिम टेल तक पहुंच जाएगा। भ्रष्टाचार को लेकर उपायुक्त ने एसडीएम विरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में पांच सदस्यों की टीम बनाई है जो जांच करेगी की कौन अधिकारी भ्रष्ट हैं तथा जांच के बाद अगर कोई पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पांच सदस्यीय टीम में तीन अधिकारी तथा दो किसान विजय तथा सुभाष शामिल हैं। उपायुक्त से आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने कहा कि वे यदि नौ जुलाई तक उनकी नहर में पानी नहीं आया तो वे अपना धरना दोबारा भी शुरू कर सकते हैं। बतां दे कि शनिवार को एसडीएम विरेंद्र चौधरी ने गिगोरानी माइनर पर किसानों से बातचीत करके उन्हें वार्ता के लिए मनाया था।
विज्ञापन


ये था मामला
नहरी पानी की कमी झेल रहे गिगोरानी, खेड़ी, जसानियां, गुसाईयाना, रामपुरा, कागदाना तथा आस पास के अन्य 10 गांव जो नहरी पानी किल्लत से परेशान है। इन गांवों के किसानों का कहना है कि गिगोरानी माइनर में जो अंतिम टेल पर गांव है वहां तक नहर का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिसको लेकर किसान बीते वीरवार से नहर में बैठकर धरना दे रहे थे। किसानों का आरोप था कि माइनर के टेल तक पानी पहुंचानेे तथा नहरों की रिमॉडलिंग के दौरान ठेकेदारों तथा अधिकारियों की मिलीभगत से हुए भ्रष्टाचार की अभी तक जांच नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed