{"_id":"5d0e76098ebc3e47db700e41","slug":"156122879312-sirsa-news144","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ एकत्रित हुए तारूआना के ग्रामीण, बनाई कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ एकत्रित हुए तारूआना के ग्रामीण, बनाई कमेटी
विज्ञापन
कालांवाली। नशे की रोकथाम को लेकर एंटी ड्रग यूथ कल्ब कालांवाली के आह्वान पर शनिवार को उपमंडल के गांव तारूआना की ग्राम पंचायत सहित कई ग्रामीण आगे आए। जिसके चलते ग्राम पंचायत ने डेरा बाबा सर्वदयाल में ग्रामीणों की एक बैठक बुलाई गई। बैठक में गांव के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
एंटी यूथ क्लब कालांवाली के प्रधान समीर टप्पी, सरपंच प्रतिनिधि मंदर सिंह, पंच दीपा सिंह, पूर्व सरपंच दर्शन सिंह, बलकरण सिंह, भगत सिंह, सुखपाल सिंह, केहर सिंह, गुरदत्ता सिंह, सुरजीत सिंह, गुरसेवक सिंह, हरमन सिंह ने कहा कि नशा हमारे समाज के लिए अभिशाप है। यह एक ऐसी बुराई है, जिससे इंसान का जीवन समय से पहले की मौत का शिकार हो जाता है। शराब, अफीम, गांजा, भांग, चरस, स्मैक, हेरोइन जैसे घातक मादक पदार्थों के सेवन से इंसान को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक नुकसान होने के साथ सामाजिक वातावरण भी दूषित होता है और साथ में स्वयं और परिवार की सामाजिक स्थिति को भी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से नशे में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति का कोई साथ नहीं देेगा और ना ही उसकी कोई जमानत करवाई जाएगी। इसके अलावा गांव का कोई भी व्यक्ति यदि नशा छोड़ना चाहता है तो गांव की ओर से पूरी मदद की जाएगी और आर्थिक सहयोग देकर नशामुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि गांव में कोई भी व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचता पाया गया, उसे गांववासी मिलकर पुलिस के हवाले करेंगे। यदि कोई पुलिस कर्मचारी उस व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं करेंगे तो वे कानूनी तरीके से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाएंगे। वहीं नशे पर रोकथाम के लिए ग्रामीणों की ओर से 38 सदस्यीय एक कमेटी का गठन किया गया। जोकि घर-घर जाकर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक करेगी। इसके अलावा ग्रामीणों की ओर से नशे में संलिप्त किसी भी व्यक्ति की जमानत न लेने का भी निर्णय लिया गया।