फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   रोड़ी गांव के लोगों ने बॉर्डर से वापस भेजे गैस टैंकर

रोड़ी गांव के लोगों ने बॉर्डर से वापस भेजे गैस टैंकर

Mon, 17 Jun 2019 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
रोड़ी गांव के लोगों ने बॉर्डर से वापस भेजे गैस टैंकर
रोड़ी। गांव रोड़ी के निकट रविवार देर सांय गैस टैंकर की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत के मामले के बाद रोड़ी के ग्रामीण सोमवार सुबह घटनास्थल के निकट धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे लोग पंजाब की तरफ से आ रहे गैस टैंकर को हरियाणा की सीमा में घुसने से पूर्व ही वापस भेजते रहे। इसके अलावा जो खाली टैंकर पंजाब की तरफ जा रहे थे उन्हें भी वापिस भेज दिया गया।
विज्ञापन

धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि अब तो वे गैस टैंकर को सांकेतिक रूप से चेतावनी देते हुए वापस भेज रहे हैं। अगर चेतावनी के बावजूद कोई भी गैस टैंकर इस रोड पर दिखाई दिया तो टैंकर चालक अपने नुकसान के स्वयं जिम्मेवार होगा। धरने की सूचना पाकर रोड़ी थाना प्रभारी राजकुमार मौके पर पहुुंचे और लोगों से बातचीत की। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर उनका गैस टैंकर को लेकर रोष है तो उन्हें आराम से वापस भेज दें। लेकिन अगर किसी के साथ मारपीट, तोड़फोड़ या रोड जाम करने की कोशिश की गई तो पुलिस लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इस बात पर धरने पर बैठे लोगों ने पुलिस को आश्वस्त किया कि वे कोई भी कार्य कानून के खिलाफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि ये टैंकर राष्ट्रीय राजमार्ग से वाया डबवाली व सिरसा होकर निकलें। इस दौरान कुछ टैंकर जब यहां से गुजरने लगे तो लोगों ने उन्हें वापस भेज दिया। थाना प्रभारी द्वारा समझाने के बाद लोगों ने बाद दोपहर धरना समाप्त कर दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि वे इस मामले को लेकर उपायुक्त से मिलेंगे।
विज्ञापन


शॉर्टकट रास्ता पड़ता है रोड़ी-सुरतिया मार्ग
पंजाब के रामां में गुरु गोबिंद सिंह तेल शोधक कारखाना है। जहां से गैस के बड़े टैंकर इस रास्ते से आवागमन करते हैं। इसका कारण ये है कि ये रास्ता शॉर्टकट होने के चलते हिसार, जींद व अन्य क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहन यहीं से होकर गुजरते हैं। इन गैस वाहनों के कारण पिछले करीब 3 वर्षों में कई हादसे हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि इन वाहनों का आवागमन राष्ट्रीय राजमार्ग से वाया डबवाली-सिरसा से होकर बनता है। लेकिन ये टैंकर चालक तेल बचाने के चक्कर में रोड़ी से सुरतिया मार्ग चुनते हैं। गांव सुरतिया हरियाणा का छोर पर बसा अंतिम गांव है। जिसके बाद पंजाब की सीमा शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था मामला :
बीते रविवार देर सांय गांव रोड़ी के जल घर के निकट गैस टैंकर ने बाइक सवार रोड़ी निवासी 30 वर्षीय सुरेंद्र उर्फ छिंदा को कुचल दिया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने टैंकर का पीछा कर पंजाब के सरदूलेवाला के निकट उसे काबू कर रोड़ी पुलिस के हवाले कर दिया था। घटना के बाद ग्रामीण सोमवार सुबह घटनास्थल के निकट धरने पर बैठकर टैंकर का आवागमन रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed