फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   1500 bags of wheat burnt in grain market due to short circuit

Sirsa News: शॉर्ट सर्किट से अनाजमंडी में गेहूं के 1500 कट्टे जले

Mon, 29 Apr 2024 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 29 Apr 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
1500 bags of wheat burnt in grain market due to short circuit
सिरसा की अनाज मंडी में शार्ट सर्किट से आग लगने के बाद जली हुई गेहूं की बोरियां।    संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। अनाजमंडी में रविवार को शॉर्ट सर्किट से गेहूं से भरीं बोरियां को आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की 20 मिनट के अंदर ही 1500 बोरियों को अपनी चपेट में ले लिया। मजदूरों और आढ़तियों ने बिना देरी किए फायर ब्रिगेड को फोन किया और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। इससे समय रहते आग पर काबू पाया जा सके।
आढ़तियों ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। यहां 15 दिनों से बोरियों का उठान प्रशासन नहीं करवा पाया। एक सप्ताह से बिजली निगम के अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी उन्होंने 440 वॉल्ट की लाइनों को लेकर सुरक्षा प्रबंधन करने की जहमत नहीं उठाई। इसके कारण रविवार दोपहर को यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर मार्केट कमेटी के असिस्टेंट सेक्रेटरी और आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को मौजूदा स्थिति से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स

दो दिन पहले ही डीसी ने किया था निरीक्षण
उठान में तेजी लाने को लेकर वीरवार और शुक्रवार को उपायुक्त ने मंडी का निरीक्षण किया था। दोनों दिन अधिकारियों और उठान करने वाले ठेकेदार को फटकार लगाई थी। उपायुक्त आरके सिंह ने कहा था कि उठान को लेकर कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। ऐसे में उपायुक्त के आदेश के बाद भी उठान में तेजी नहीं होने बेहद गैरजिम्मेदाराना रवैया है। आढ़तियों ने उम्मीद जताई है कि उपायुक्त की ओर से ठोस कार्रवाई इस मामले में की जाएगी।


इस प्रकार हुआ हादसा
अनाजमंडी की 22 नंबर दुकान मालिक लेखराज ने बताया कि उसकी दुकान के बिल्कुल साथ से 440 वॉल्ट की बिजली की लाइन गुजरती है। इसमें कई बार शॉर्ट सर्किट हो चुके हैं। इसको लेकर एक सप्ताह से बिजली निगम के अधिकारियों को अवगत करवाया जा रहा था कि वह लाइन को ठीक कर दे। इसके अलावा लाइन में प्लास्टिक की पाइपें डालकर सुरक्षा व्यवस्था कर दें। विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया। दोपहर के समय दो कबूतर तारों पर बैठे हुए थे। उन्होंने तारों पर बैठे हुए उछल कूद शुरू की तो तार आपस में टकरा गए। इससे शॉर्ट सर्किट हो गया और चिंगारियां निकलकर नीचे पड़ी गेहूं की बोरियों पर जा गिरीं। बोरियों पर चिंगारी गिरने के साथ ही बोरियों ने आग पकड़ ली। दो मिनट में आग तेजी से फैल गई और कई बोरियों को अपनी चपेट में ले लिया।
दुकान मालिक लेखराज ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के दौरान मंडी में लेबर आराम कर रही थी। लेबर ने आग लगते हुए देखा तो भागकर दुकानों में रखे कैंपर उठाकर पानी डालना शुरू कर दिया। पांच मिनट में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आग पर काबू पा लिया। जब तक गाड़ी ने आग बुझाई तब तक 1500 बोरियों का नुकसान हो चुका था।

बॉक्स
15 दिनों से उठान का इंतजार कर रहे थे आढ़ती
आढ़ती ने बताया कि गेहूं की आवक शुरू होने के बाद से अब तक उनके एरिया में उठान नहीं हुआ है। यह बोरियां 15 दिनों से पड़ी हुई है। गेहूं की शुरुआत के साथ ही इन बोरियों को भरा गया था, लेकिन अभी तक उठान नहीं हुआ है।


कोट्स
बार-बार प्रशासन से उठान में तेजी लाने की मांग कर चुके हैं। उपायुक्त के निरीक्षण के बाद भी उठान में तेजी नहीं आई है। इस कारण किसान और आढ़ती का भगुतान भी अटका पड़ा है। इससे कारण आर्थिक रूप से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों से अपील है कि जल्द से उठान करवाए। - मनोहर मेहता, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन



कोट्स
गेहूं की बोरियों में आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। असिस्टेंट सेक्रेटरी को नुकसान की रिपोर्ट बनाने के आदेश दिए हैं। बिजली निगम ने तारों की व्यवस्था बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। - वीरेंद्र मेहता, मार्केट सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed