फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   150 Doors with bad Quality in Quaters By the mark of well Company's name Case File

नामी कंपनी का मार्का लगा 28 क्वार्टरों में लगाए 150 घटिया दरवाजे, केस दर्ज

Sat, 01 Apr 2017 12:37 AM IST
amarujala/Sirsa
amarujala/Sirsa Updated Sat, 01 Apr 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
जिला पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए निर्माणाधीन सरकारी क्वार्टरों में नामी कंपनी का मार्का लगा कर घटिया स्तर के दरवाजे लगाए जा रहे हैं। कंपनी के अधिकारियों को जब इसका पता चला तो वह डीएसपी मुख्यालय विजय कक्कड़ को साथ लेकर पुलिस लाइन पहुंचे। जांच के दौरान पता चला कि 28 क्वार्टरों में लगभग 150 दरवाजे इस कंपनी का मार्का लगा कर लगाए जा चुके हैं। पुलिस ने ग्रीन प्लाई इंडस्ट्रीज लि. कोलकाता कंपनी के विधिक प्रतिनिधि राकेश खन्ना की शिकायत पर कंपनी एलएस सिरसा के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक के लिए सरकारी क्वार्टरों का निर्माण चरम पर है। क्वार्टरों में दरवाजे, खिड़कियां लगाने का ठेका कंपनी एलएस सिरसा को दिया गया है। एलएस सिरसा कंपनी ने हाई क्वालिटी की निर्माण सामग्री लगाने का वादा पुलिस आवास निगम को किया था। पुलिस आवास निगम के ऑफिसर भी कंपनी के वादे से खुश थे, क्योंकि एलएस सिरसा नामी ग्रीन प्लाई कंपनी के दरवाजे क्वार्टरों में लगा रही थी। इसी बीच ग्रीन प्लाई इंडस्ट्रीज लि. कोलकाता कंपनी के अधिकारियों को सूचना मिली कि सिरसा पुलिस लाइन में कंपनी के नाम का मार्का लगा कर सरकारी क्वार्टरों में दरवाजे लगाए जा रहे हैं। कंपनी के विधिक प्रतिनिधि राकेश खन्ना वीरवार को सिरसा पहुंचे और डीएसपी हेड क्वार्टर विजय कक्कड़ को साथ लेकर पुलिस लाइन पहुंचे। सरकारी क्वार्टरों में लगे दरवाजों का चेक किया तो ग्रीन प्लाई कंपनी का नकली मार्का लगाकर घटिया स्तर के दरवाजे क्वार्टरों में लगे मिले। यह जानकर पुलिस अधिकारी हैरान रह गए। एसएल सिरसा कंपनी 28 क्वार्टरों में लगभग 150 घटिया दरवाजे नामी कंपनी का नकली मार्का लगा कर लगा चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में निर्माणाधीन सरकारी क्वार्टरों में नामी कंपनी का नकली मार्का प्रयोग कर घटिया दरवाजे लगाए जा रहे थे। आरोपी कंपनी एलएस सिरसा के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भूदेव, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed