{"_id":"61b791f5cdb46e5c7c6d6f59","slug":"15-thousand-tubewell-connections-will-be-issued-in-the-state-by-may-2022-power-minister-ranjit-sirsa-news-hsr6193244128","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में मई 2022 तक जारी किए जाएंगे 15 हजार ट्यूबवेल कनेक्शन ः बिजली मंत्री रणजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में मई 2022 तक जारी किए जाएंगे 15 हजार ट्यूबवेल कनेक्शन ः बिजली मंत्री रणजीत
विज्ञापन
उपमंडल कार्यालय का उद्घाटन करते विद्युत मंत्री व अन्य।
- फोटो : Sirsa
रोड़ी। विद्युत, अक्षय ऊर्जा एवं जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने रोड़ी में डीएचबीवीएन के उपमंडल अधिकारी कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय बनने के बाद क्षेत्र के करीब 2 दर्जन गांवों के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। इस दौरान विद्युत मंत्री ने रोड़ी में विकास कार्यों के लिए अपने निजी कोष से 1 करोड़ रुपये की राशि देने की भी घोषणा की।
कार्यालय के उद्घाटन उपरांत रणजीत सिंह ने मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में बेहतर विद्युत आपूर्ति देने हेतु निरंतर प्रयास करते हुए लोगों को नए कनेक्शन दिए जा रहे हैं। वहीं विभाग द्वारा बिजली चोरों पर भी कड़ा शिकंजा कसा जा रहा है। परिणामस्वरूप बिजली चोरी पर अंकुश लग रहा है। विद्युत मंत्री ने कहा कि विद्युत व्यवस्था में देशभर में गुजरात के बाद हरियाणा दूसरे स्थान पर है। इसके साथ-साथ प्रदेश में 15 हजार ट्यूबवेल के कनेक्शन भी जारी किए जाएंगे। गेहूं के सीजन के खत्म होने के बाद ट्यूबवेल लगवा दिए जाएंगे। बिजली मंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, पूर्व सरपंच सुभाष जिंदल, तरसेम सिंह, एडीएम कालांवाली उदय सिंह, अधीक्षक अभियंता राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
कार्यालय बनने से इन गांवों को मिलेगा लाभ :-
रोड़ी में उपमंडल कार्यालय बनने से क्षेत्र के करीब 2 दर्जन गांवों को लाभ मिलेगा। जिनमें अलीकां, भादड़ा, भीवां, झोरडरोही, कुरंगावाली, लहंगेवाला, मलड़ी, मत्तड़, पंजमाला, फग्गू, रंगा, रोहण, सुरतिया, नागोकी, झीड़ी, डोगरांवाली, कमाल, बीरूवाला गुढ़ा, पक्का शहीदां व सुब्बाखेड़ा सहित अन्य गांव शामिल हैं। पहले क्षेत्र के लोगों को विद्युत संबंधी कार्यों के लिए कई किलोमीटर दूर कालांवाली जाना पड़ता था। इस कार्यालय में एसडीओ पुष्पेंद्र शर्मा सहित अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
प्रदेश में 15 हजार कनेक्शन होंगे जारी
विद्युत मंत्री ने कहा कि जिन किसानों ने वर्ष 2018 से पहले ट्यूबवेल कनेक्शनों के लिए सिक्योरिटी भर रखी है, उन्हें मई 2022 तक 15 हजार कनेक्शन जारी किए जाएंगे। सरकार की तरफ से 8 प्रकार की मोटरें अप्रूव्ड की गई हैं। जिससे बिजली की खपत कम होगी। रोड़ी को उप-तहसील बनाने की मांग पर विद्युत मंत्री ने कहा कि वे इस बारे में मुख्यमंत्री से बात करेंगे। चौ. रणजीत सिंह ने कहा कि वह हलका कालांवाली का भी एमएलए है। मेरे से कार्य करवाने के लिए किसी की सिफारिश की जरूरत नहीं है। मेरे से मिलने के लिए सीधे आएं।