फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   15 days passed since CM's order, report of broken streets and roads not finalized

Sirsa News: सीएम के आदेश के 15 दिन बीते, टूटी गलियों व सड़कों की रिपोर्ट नहीं हुई फाइनल

Wed, 04 Oct 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 04 Oct 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
15 days passed since CM's order, report of broken streets and roads not finalized
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर में टूटी गलियाें व सड़कों की सर्वे रिपोर्ट सीएम के आदेश के 15 दिन पूरे होने के बाद भी फाइनल नहीं हुई है। ऐसे में मंगलवार को एडीसी डॉ. विवेक भारती स्वयं फील्ड में उतरे। उन्होंने मौके पर रहकर पांच वार्डों की गलियों की वीडियोग्राफी करवाई। इसके साथ ही आदेश दिए कि प्रतिदिन पांच-पांच वार्डों की वीडियोग्राफी करवाई जाए, ताकि रिपोर्ट जल्द से जल्द फाइनल हो।
एडीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि सभी वार्डों की सड़कों की मौजूदा स्थिति के आधार पर रिपोर्ट बनाई जा रही है और उसी आधार पर वीडियोग्राफी करवाई गई है। सड़कों के मामले में किसी तरह की जल्दबाजी नहीं की जा रही है। एक मजबूत व पुख्ता रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार गलियों की मरम्मत का काम कई वार्डों में चल रहा है। इन गलियों को भी सूची में लिया गया है। जिन गलियों का काम टेंडर लगाकर किया जाना है, उनका सर्वे भी करवाया जा रहा है। अधिकारियों की माने तो उन सड़कों को भी रिपोर्ट में शामिल किया गया है, जो मुख्यमंत्री के आगमन पर बनाई गई थी। सभी 31 वार्डों की सड़कों को मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन सड़कों का डाटा हो रहा है तैयार

1 जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पेयजल व सीवरेज लाइन डालने के लिए तोड़ी गलियां।
2 आम व्यक्ति द्वारा सीवरेज व पेयजल लाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गली।
3 जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा लाइन लीकेज दुुरुस्त करने के दौरान तोड़ी गलियां।
4 गैस पाइप लाइन बिछाने वाले एजेंसी द्वारा तोड़ी गई गलियां।
5 नगर परिषद द्वारा बनाने के लिए तोड़ी गई सड़क व गलियां।
6 नगर परिषद की सालों से नहीं बनी सड़कें।
7 बारिश के कारण टूटी सड़कें।


नगर परिषद छोटे टेंडर लगाकर कर रहा खानापूर्ति में जुटा
नगर परिषद की ओर से सड़क बनाने को लेकर टेंडर लगाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। दो से लेकर पांच लाख तक के छोटे छोटे टेंडर लगाए जा रहे हैं, ताकि मरम्म्त कार्य करवाया जा सके। इसी तरह से अन्य विभागों की ओर से सड़कें दुरुस्त करवाने को लेकर टेंडर लगाने की प्रक्रिया चल रही है। जनस्वास्थ्य विभाग भी अपनी सड़कों को ठीक करवा रहा है। इतना ही नहीं, मैनहोल के लेवल भी दुरुस्त करवाए जा हरे हैं।

बॉक्स
यह हो रहा है जनता को फायदा
सरकार की ओर से भले ही सर्वे रिपोर्ट बनाई जा रही है। लेकिन इसका सीधा फायदा शहर की जनता को हो रहा है। सालों से सीवरेज के मैनहोल नीचे करने की मांग अब पूरी हो रही है। पेयजल लाइन, सीवरेज लाइन और मिसिंग के कारण तोड़ी गई सड़क बनने लगी है। नगर परिषद, बीएंडआर ने भी अपनी अपनी सड़कों के टेंडर लगा दिए हैं। इतना ही नहीं, छोटे छोटे टुकड़े नियमित रूप से दोनों विभाग दुरुस्त करवा रहे हैं।


कोट्स
पांच-पांच वार्ड करके सड़कों व गलियों की फाइनल वीडियोग्राफी करवाई जा रही है। एक मजबूत रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी जाएगी, ताकि सड़कों संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान हो। जल्द ही रिपोर्ट फाइनल हो जाएगी। आज मैंने स्वयं फील्ड में जाकर वीडियोग्राफी करवाई है। - डाॅ. विवेक भारती, एडीसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed