{"_id":"69c588f189c147489204787b","slug":"149-lakh-fraud-with-woman-sirsa-news-c-128-1-sir1004-155429-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रिश्तेदार बनकर महिला से ठगे 1.49 लाख, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रिश्तेदार बनकर महिला से ठगे 1.49 लाख, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 27 Mar 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित ने गूगल पे व क्यूआर कोड के जरिए भेजे थे रुपये
फोटो 23
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में आरोपी को दिल्ली के जाफराबाद क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद मोहसिन पूर्वी दिल्ली का रहने वाला है। उसने रिश्तेदार बनकर एक महिला से एक लाख 49 हजार रुपये की ठगी की थी।
थाना प्रभारी श्याम सुंदर ने बताया कि गांव वेदवाला निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, 20 मार्च 2026 को उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। इसमें कॉल करने वाले ने खुद को उसके रिश्तेदार रणजीत सिंह के रूप में बताया और विदेश से बात करने का दावा किया।
आरोपी ने महिला को झांसे में लेते हुए कहा कि उसकी मां बीमार है। वह उसके खाते में 6 लाख 50 हजार रुपये भेज रहा है। उसने ट्रांजेक्शन का फर्जी स्क्रीनशॉट भी भेजा। इसके बाद आरोपी ने महिला से कहा कि उसमें से 1.50 लाख रुपये एक एजेंट को देने हैं।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद एक अन्य व्यक्ति ने खुद को एजेंट बताकर महिला पर पैसे भेजने का दबाव बनाया। महिला ने झांसे में आकर एक लाख रुपये गूगल पे के माध्यम से व 49 हजार रुपये क्यूआर कोड स्कैन कर ट्रांसफर कर दिए। पैसे भेजने के बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी मोहम्मद मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।