{"_id":"678aa380624645b9d90b3273","slug":"1454-students-of-the-district-passed-the-foundation-level-1-examination-sirsa-news-c-128-1-sir1002-131681-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा में जिले के 1,454 विद्यार्थी उत्तीर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा में जिले के 1,454 विद्यार्थी उत्तीर्ण
Sat, 18 Jan 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। मिशन बुनियाद के तहत जिले में खंड स्तर पर आयोजित हुई बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा का परिणाम विकल्प फाउंडेशन की ओर से जारी कर दिया है। जिले के 1454 विद्यार्थियों ने खंड स्तरीय परीक्षा का प्रथम लेवल उत्तीर्ण किया है। इनमें 795 लड़कियां व 659 लड़के शामिल हैं। लेवल-वन में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थी 28 जनवरी को होने वाली मिशन बुनियाद की लेवल-2 की परीक्षा में भाग लेंगे।
परीक्षा परिणाम में सिरसा जिले ने हिसार के पश्चात प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बुनियाद लेवल-वन की परीक्षा परिणाम में भी जिले की लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए बाजी मारी है। वहीं जिले में गवर्नमेंट मिडिल स्कूल घोड़ावाली के भविष्या ने 151 अंक के साथ पहला, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल बुढाभाणा के गौरव ने 138 अंक के साथ दूसरा व गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कंवरपुरा के हन्नी ढाका ने 120 अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सिरसा खंड के सबसे ज्यादा विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण
मिशन बुनियाद लेवल की परीक्षा में जिले के 1454 विद्यार्थियों ने लेवल-वन की परीक्षा पास की है। जिले में सिरसा खंड के सबसे अधिक 278 बच्चों ने परीक्षा पास की है। जबकि डबवाली के 250, नाथूसरी चौपटा के 232, रानियां के 222, बड़ागुढ़ा के 197, ऐलनाबाद के 154 व ओढां खंड के 121 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इन विद्यालयों के सबसे ज्यादा विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण
बुनियाद लेवल-वन की परीक्षा में गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा के सबसे ज्यादा विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस स्कूल से 11 लड़कियों व 25 लड़कों सहित कुल 36 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इसके पश्चात जीजीएसएसएस रानियां से 34 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिले में तीसरे नंबर पर आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कालुआना रहा है। यहां से 28 बच्चों ने परीक्षा का पहला पड़ाव पास किया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बुनियाद लेवल-1 की खंड स्तर पर आयोजित हुई परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। जिले के 1454 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब उत्तीर्ण विद्यार्थी लेवल-2 की परीक्षा देंगे।-- - डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सिरसा
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम में सिरसा जिले ने हिसार के पश्चात प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बुनियाद लेवल-वन की परीक्षा परिणाम में भी जिले की लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए बाजी मारी है। वहीं जिले में गवर्नमेंट मिडिल स्कूल घोड़ावाली के भविष्या ने 151 अंक के साथ पहला, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल बुढाभाणा के गौरव ने 138 अंक के साथ दूसरा व गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कंवरपुरा के हन्नी ढाका ने 120 अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
सिरसा खंड के सबसे ज्यादा विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण
मिशन बुनियाद लेवल की परीक्षा में जिले के 1454 विद्यार्थियों ने लेवल-वन की परीक्षा पास की है। जिले में सिरसा खंड के सबसे अधिक 278 बच्चों ने परीक्षा पास की है। जबकि डबवाली के 250, नाथूसरी चौपटा के 232, रानियां के 222, बड़ागुढ़ा के 197, ऐलनाबाद के 154 व ओढां खंड के 121 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
इन विद्यालयों के सबसे ज्यादा विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण
बुनियाद लेवल-वन की परीक्षा में गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा के सबसे ज्यादा विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस स्कूल से 11 लड़कियों व 25 लड़कों सहित कुल 36 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इसके पश्चात जीजीएसएसएस रानियां से 34 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिले में तीसरे नंबर पर आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कालुआना रहा है। यहां से 28 बच्चों ने परीक्षा का पहला पड़ाव पास किया है।
बुनियाद लेवल-1 की खंड स्तर पर आयोजित हुई परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। जिले के 1454 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब उत्तीर्ण विद्यार्थी लेवल-2 की परीक्षा देंगे।