फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   महिला संगठनों ने लघु सचिवालय पर महिला दिवस पर किया प्रदर्शन

महिला संगठनों ने लघु सचिवालय पर महिला दिवस पर किया प्रदर्शन

Sat, 09 Mar 2019 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
महिला संगठनों ने लघु सचिवालय पर महिला दिवस पर किया प्रदर्शन
महिला संगठनों ने लघु सचिवालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सिरसा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कई संगठनों ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। इनमें अखिल भारतीय महिला समिति, मिड डे मील वर्कर्स यूनियन, आशा वर्कर्स यूनियन, आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन व एसएफआई शामिल है। ये संगठन देवीलाल पार्क सिरसा में महिला नेता रमेश कुमारी, जसमेल कौर, सुलोचना, कृष्णा देवी की अध्यक्षता में इकट्ठे हुए। संगठनों ने प्रदर्शन के बाद सीएम को डीसी के माध्यम से मांगों का ज्ञापन भेजा।

एडवोकेट बलवीर कौर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के गौरवमयी संघर्षों को याद करने वाला और वर्तमान के संघर्ष को आगे लेकर जाने के लिए संकल्प करने का दिन है। जसमेल कौर ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक सामाजिक व राजनीतिक तौर पर मजबूत होने के लिए पितृसत्तात्मक व्यवस्था से लड़ने की जरूरत है। नीति निर्धारण संस्थाओं में भागीदारी करने की जरूरत है। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन प्रधान राजरानी ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा ,शिक्षा ,स्वास्थ्य खाद्य सुरक्षा ,रोजगार, नशाखोरी बढ़ते अपराध आदि सवालों पर ध्यान भटकाने के लिए गाय, बेबुनियाद मुद्दों के जरिए जाति व धर्म के नाम पर जनता को बांटने की कोशिश को हमें अपनी एकजुटता से विफल करना होगा। संतोष ने कहा कि पिछले 3 सालों में महिलाओं के प्रति अपराधों में 37% की वृद्धि हुई है। ऐसे में हमारी सरकारों को महिला सुरक्षा के लिए जमीनी स्तर पर ठोस कार्य करने की जरूरत है। इस अवसर पर आशा वर्कर यूनियन की नेता मंजू, सुलोचना, आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर यूनियन की नेता प्रोमिला, कृष्णा व छात्र नेत्री किरण, एडवोकेट चंचल, किरण फरवाई ने भी बात रखी। कार्यक्रम में नीलम कैलाश, मुन्नी देवी, सरोज रानी ने गीत सुनाए ,एडवोकेट रूबी ने महिलाओं की स्थिति पर कविता सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed