{"_id":"5c55d0a3bdec2273620216df","slug":"141549127843-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी किसानों ने चलाया पकोड़ों का लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी किसानों ने चलाया पकोड़ों का लंगर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। लघु सचिवालय में दो किसान संगठनों के धरने जारी है। भारतीय किसान संघ का धरना 38 वें दिन में प्रवेश कर गया तो दूसरी ओर अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति का धरना 13 वें दिन में प्रवेश कर गया। स्वामीनाथन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने दूसरे दिन भी ठंड में पकोड़ों का लंगर जारी रखा। दूसरे दिन डिंग के किसानों ने लंगर लगाया। शनिवार को धरने की अध्यक्षता रामस्वरूप सहारण ने की। डिंग के 21 किसान क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। क्रमिक अनशन पर किसान देवेंद्र राड, मदन सांगवान, रामदत पूनिया, सुभाष पचार, जयवीर, सोहनलाल खिचड़, रामकुमार दहिया, सोहन लाल, राजा खिचड़, कर्मवीर मेहला, महेंद्र, लीलूराम, राजा नेहरा, लक्की सिहाग, सोहनलाल सहारण, वेद, सतीवर, सुभाष, विकास किसान अनशन पर बैठे। अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति की मांग है कि 2018 रबी और खरीफ फसलों का मुआवजा किसानों को दिलाया जाए।
भारतीय किसान संघ के धरने पर शनिवार को नेजिया और भरोखां के किसान धरने पर बैठे। क्रमिक अनशन पर बैठने वाले किसान मदनलाल, महेंद्र, सतवीर, राजपाल, सुभाष, सतवीर, राय सिंह, केसरा राम, राममूर्ति, मनोज, हनुमान, सुनील, भूप सिंह, सोहनलाल, ओमप्रकाश, रामकुमार, मनोज कुमार, सत्यानारायण सिंह धरने पर बैठे। भारतीय किसान संघ की मांग रंगोई नाले में घग्गर का पानी छोड़ने, कर्जा मुक्त करने और घग्गर नदी में यमुना का पानी लाने की मांग है।