फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   शॉर्ट-सर्किट से दो एकड़ फसल जली,

शॉर्ट-सर्किट से दो एकड़ फसल जली,

Sun, 15 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
शॉर्ट-सर्किट से दो एकड़ फसल जली,
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ओढां (सिरसा)।
गांव कुरंगावाली में शॉर्ट-सर्किट से किसान की करीब पौने दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कृषि यंत्रों से आगे बढ़ रही आग पर काबू पाया। सूचना पाकर दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, इस आगजनी की घटना के बाद विद्युत निगम ने यह कहकर पल्ला झाड़ा है कि विद्युत लाइन से कोई ट्रिपिंग नहीं हुई। किसान तो कुछ भी कह सकते हैं।
किसान गुरदीप सिंह के मुताबिक कुरंगावाली 132 केवी बिजली घर से दादू 33 केवी को आपूर्ति होती है। ये लाइन उसके खेत के ऊपर से गुजरती है। किसान ने बताया कि करीब शनिवार दोपहर 12 बजे खेत के निकट पानी लगा रहे उसके चचेरे भाई गुरसेवक सिंह ने उसे गेहूं में आग लगने की सूचना दी। आग लगने की सूचना मिलते ही गांव से बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने ट्रैक्टरों व कृषि यंत्रों से आगे बढ़ती आग पर काबू पाने का युद्धस्तर पर प्रयास किया। वहीं, सूचना पाकर रोड़ी पुलिस व कालांवाली से दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक किसान अपने स्तर पर आग पर काबू पाने में सफल रहे। दमकल ने करीब एक घंटे की मशक्कत से आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया। अगर किसानों ने कृषि यंत्रों आदि से तत्परता न दिखाई होती तो यह आग क्षेत्र में बड़ी तबाही का सबब बन सकती थी। किसान गुरदीप सिंह ने इस आगजनी के लिए विद्युत निगम को जिम्मेवार ठहराया है। उसने बताया कि इस घटना में उसकी करीब पौने दो एकड़ फसल जल गई। वहीं, सूचना पाकर राजस्व विभाग से पटवारी हरपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन


हमारी लाइन से नुकसान नहीं हुआ
फसल कटान के चलते हम 11 केवी दिन में बंद रखते हैं। कु रंगावाली से दादू 33 केवी लाइन में तो आपूर्ति चल रही थी। किसान तो कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन हमारी लाइन से कोई ट्रिपिंग नहीं हुई, क्योंकि अगर लाइन ट्रिपिंग होती तो आपूर्ति बंद हो जाती। हमारे पास लाइन के ट्रिपिंग के बारे में कोई मैसेज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जीत राम सलोरा, एसडीई कालांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed