फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बहिष्कार के चलते ठप रहा अदालत का कामकाज

बहिष्कार के चलते ठप रहा अदालत का कामकाज

Thu, 21 Dec 2017 01:46 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
बहिष्कार के चलते ठप रहा अदालत का कामकाज
बहिष्कार के चलते ठप रहा अदालत का कामकाज
विज्ञापन

49 केसों की नहीं हो सकी सुनवाई, मिली अगली तारीख
सिरसा। जिला बार एसोसिएशन ने बुधवार दूसरे दिन भी जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिमलेश तंवर की अदालत का बहिष्कार रखा। इसके चलते कोई वकील अदालत में पेश नहीं हुआ। जिला न्यायाधीश की अदालत में बुधवार को 49 केसों की सुनवाई सुनवाई होनी थी, लेकिन बहिष्कार के कारण सभी केसों में अगली तारीख देनी पड़ी। सुबह 11 बजे ही अगली तारीख देने का काम निपटाकर सेशन जज निचली अदालतों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया। वहीं, बार एसोसिएशन ने जनरल हाउस में साफ कह दिया है कि जब तक सेशन जज उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं करती अदालत का बहिष्कार जारी रहेगा। इसके अलावा कुछ वकीलों ने सेशन जज की अदालत के अलावा सभी अदालतों का बहिष्कार करने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया। इन वकीलों का कहना है कि एक अदालत के बहिष्कार करने से अच्छा है सभी अदालतों का बहिष्कार किया जाए। इस मुद्दे को लेकर वीरवार को वकीलों की बैठक होगी। बार एसो. व जिला न्यायाधीश के बीच मनमुटाव का खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ा रहा है। केसों की सुनवाई नहीं होने से उन्हें केवल तारीख ही मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed