फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   14 pepole quarantined in the tempal

रोड़ी में 14 लोगों को किया क्वारंटीन

Thu, 16 Apr 2020 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
14 pepole quarantined in the tempal
गांव रोड़ी में एक महिला की पहली रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से प्रशासन द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। हालांकि महिला की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद प्रशासन के साथ-साथ लोगों ने कुछ राहत महसूस की है। अब प्रशासन को महिला की तीसरी रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। वहीं गांव के अन्य 14 आशंकित लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें बुधवार रात अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया, लेकिन उन्हें गांव के ही एक मंदिर में आइसोलेट किया गया है। उक्त लोगों के 13 दिन बाद दूसरी बार टेस्ट करवाए जाएंगे। तो वहीं तब्लीगी जमात के 25 लोगों में से एक महिला और बच्चे को छोड़कर 23 लोगों को रोड़ी की मस्जिद में ही क्वारंटीन किया गया है। उक्त लोगों का भी 14 दिन बाद पुन: टेस्ट करवाया जाएगा। इस दौरान कालांवाली के एसडीएम निर्मल नागर, एसएमओ भूषण गर्ग, नायब तहसीलदार रामनिवास और भुवनेश कुमार भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम निर्मल नागर ने आईसोलेट और क्वारंटीन किए गए लोगों से कहा कि वे उक्त जगह से बाहर न जाएं। उन्हें अगर किसी चीज की आवश्यकता होती है तो उन्हें वहीं मुहैया करवा दी जाएगी। इस दौरान एसडीएम ने एसएमओ और अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक करते हुए उन्हें उचित दिशा-निर्देश दिए। हालांकि जमात की महिला की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है लेकिन फिर भी लोगों में अभी तक भय देखा जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा एहतियात के कदम उठाए जा रहे हैं। एसडीएम ने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करें। पुलिस द्वारा जगह-जगह पर नाकाबंदी कर लोगों को घरों में रहने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

14 लोगों को आइसोलेट और 23 लोगों को मस्जिद में क्वारंटीन किया गया है। उक्त लोगों के 14 दिन बाद पुन: टेस्ट करवाए जाएंगे। विभाग द्वारा पूरी सतर्कता बरती जा रही है। रोड़ी में चिकित्सकों की टीम के अलावा कर्मचारियों की 52 अन्य टीमें बनाई गई हैं जो लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ उनका तापमान भी चेक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भूषण गर्ग, एसएमओ ओढां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed