{"_id":"62d98ff687bedd7ebc4dd6c0","slug":"14-people-got-infected-the-administration-created-micro-containment-and-buffer-zones-sirsa-news-hsr637269868","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 लोग संक्रमित मिले, प्रशासन ने बनाए माइक्रो कंटेनमेंट व बफर जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 लोग संक्रमित मिले, प्रशासन ने बनाए माइक्रो कंटेनमेंट व बफर जोन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वीरवार को भी जिले में 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले। ऐसे में अब जिला प्रशासन ने माइक्रो कंटेनमेंट व बफर जोन बनाए हैं। उपायुक्त ने इनमें नोडल अधिकारी नियुक्त कर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। वहीं वीरवार को आठ मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल जिले में 29 मरीज उपाचाराधीन है।
कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले आया सामने, जिला का रिकवरी रेट 98.31 प्रतिशत
उप सिविल सर्जन डॉ. बुधराम ने बताया कि शहर में पांच, डबवाली में दो, ओढ़ां में दो, माधोसिघाना में दो, रानियां में दो और चौटाला में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने 565 लोगों के सैंपल की जांच की है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से अब तक 6.92 लाख से अधिक लोगों के सैंपल की जांच की जा चुकी है। इनमें से 33690 लोग संक्रमित मिले हैं, जिनमें से 33121 स्वस्थ भी हो चुके हैं। इस समय में जिले में कोरोना के 29 सक्रिय मामले हैं और जिले का रिकवरी रेट 98.31 प्रतिशत है। वहीं उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से नए मामले सामने आने पर प्रभावित क्षेत्रों में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं, इनके आसपास के क्षेत्रों को बफर जोन घोषित किया गया है। इनमें सभी प्रबंधों व व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए संबंधित एसडीएम को ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है। इसके अलावा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए हैं।
इन स्थानों पर बनाए गए हैं माइक्रो कंटेनमेंट जोन
उपायुक्त ने बताया कि खंड रानियां के गांव नानू आना (कंट्रोल रूम राजकीय मिडिल स्कूल, हेल्पलाइन नंबर 94166-20113), गांव नगराणा (कंट्रोल रूम राजकीय प्राइमरी स्कूल, हेल्पलाइन नंबर 94681-70604), गांव नथौर (कंट्रोल रूम राजकीय प्राइमरी स्कूल, हेल्पलाइन नंबर 94164-05325), गांव ओटू (कंट्रोल रूम राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हेल्पलाइन नंबर 94673-30023), गांव जोधपुरिया (कंट्रोल रूम राजकीय प्राइमरी स्कूल, हेल्पलाइन नंबर 89013-39332), गांव फिरोजाबाद (कंट्रोल रूम राजकीय मिडिल स्कूल, हेल्पलाइन नंबर 97291-23057), खंड ऐलनाबाद के गांव नीमला (कंट्रोल रूम राजकीय प्राइमरी स्कूल, हेल्पलाइन नंबर 94164-91487) में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। इसके अलावा खंड नाथूसरी चोपटा के गांव नेजिया खेड़ा (कंट्रोल रूम राजकीय मिडिल स्कूल, हेल्पलाइन नंबर 94667-36930), गांव दड़बा कलां (कंट्रोल रूम राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हेल्पलाइन नंबर 96084-00001), गांव अली मोहम्मद (कंट्रोल रूम राजकीय प्राइमरी स्कूल, हेल्पलाइन नंबर 94669-13008) में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। उन्होंने बताया कि खंड ओढां के गांव नुहियांवाली (कंट्रोल रुम राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हेल्पलाइन नंबर 93061-39339), गांव पन्नीवाला मोटा (कंट्रोल रूम राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हेल्पलाइन नंबर 98126-06333), इंजीनियरिंग महाविद्यालय पन्नीवाला मोटा ब्वॉयज होस्टल कॉरिडोर नंबर चार (कंट्रोल रूम सीडीएम इंजीनियरिंग महाविद्यालय पन्नीवाला मोटा, हेल्पलाइन नंबर 01668-277597), खंड बड़ागुढ़ा के गांव फतेहपुरिया नियामत खां (कंट्रोल रूम राजकीय हाई स्कूल, हेल्पलाइन नंबर 94161-91293) व मंडी डबवाली में प्रेम नगर व डबवाली वार्ड नंबर 9 बिश्नोई धर्मशाला के पीछे (कंट्रोल रूम मार्केट कमेटी कार्यालय मंडी डबवाली, हेल्पलाइन नंबर 01668-222784), गांव कालूआना (कंट्रोल रूम राजकीय कन्या मिडिल स्कूल कालूआना, हेल्पलाइन नंबर 98128-29936), गांव दिवानखेड़ा (कंट्रोल रुम राजकीय प्राइमरी स्कूल, हेल्पलाइन नंबर 94174-86033) में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए हैं।