{"_id":"5f342fa48ebc3e3d007f46b0","slug":"14-people-found-corona-positive-sirsa-news-rtk568567011","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : 14 संक्रमित मिले, डबवाली और ऐलनाबाद में बनेगा नया आइसोलेनशन वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : 14 संक्रमित मिले, डबवाली और ऐलनाबाद में बनेगा नया आइसोलेनशन वार्ड
विज्ञापन
कोरोना संदिग्धों को जांच के लिए लेकर आई एंबुलेंस।
- फोटो : Sirsa
जिले में कोरोना केस बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को 14 नए केस आने के बाद कुल आंकड़ा 689 हो गई है। जबकि मंगलवार को कुल 90 केस आए थे। बढ़ते हुए केसों में सिरसा, डबवाली व ऐलनाबाद क्षेत्र के मरीज ज्यादा हैं। ऐसे में प्रशासन ने डबवाली व ऐलनाबाद में धर्मशालाओं को आइसोलेनशन वार्ड बनाने का फैसला लिया है। वहीं सिरसा सिविल अस्पताल में सोमवार से ओपीडी शुरू हो जाएगी।
जिले बुधवार को 14 नए केस आए और 6 लोग स्वस्थ हुए हैं। नए केसों में दो हेल्थ वर्कर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सिरसा में आए नए केस में हिसार रोड पर 40 वर्षीय व्यक्ति, ऐलनाबाद के वार्ड नंबर वार्ड 9 में तीन संक्रमित पाए गए हैं। वार्ड नंबर तीन में दो केस, ऐलनाबाद में एक हेल्थ वर्कर, वार्ड आठ में एक, मुख्य बाजार में एक, डबवाली रोड पर एक 45 वर्षीय हेल्थ वर्कर, एमसी कॉलोनी में 51 वर्षीय महिला, सेक्टर हुडा में 24 वर्षीय युवक, नुहियावाली में 23 वर्षीय युवती, कालांवाली में 20 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है।
केसों की बढ़ती संख्या को देखकर प्रशासन ने ऐलनाबाद और डबवाली में ही आइसोलेशन वार्ड बनाने का फैसला लिया है। उपायुक्त राकेश बिढान ने सीएमओ को आदेश दिए हैं कि दोनों जगहों पर धर्मशालाओं या अन्य जगहों को देखकर आइसोलेशन वार्ड बनाए जाए, ताकि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखकर उन्हें वहीं पर उपचार किया जाए। सिरसा में जेसीडी व डेरा सच्चा सौदा के अस्पताल को कोविड 19 अस्पताल बनाया जा चुका है। इन जगहों पर दाखिल मरीजों को खाना बनाने के लिए प्रशासन ने सेल्फ हेल्प ग्रुप की मदद लेने का फैसला लिया है। सेल्फ हेल्प ग्रुप खाना बनाकर मरीजों को देंगे। इसके आदेश भी उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं। ताकि मरीजों को किसी प्रकार की खाना संबंधी दिक्कतें न आए।
विज्ञापन
एमरजेंसी वार्ड हुआ शिफ्ट
सिरसा सिविल अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड को पुरानी जगह ट्रामा सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। कोविड मरीजों की जांच ट्रामा सेंटर में होगी। जबकि सोमवार से सामान्य रोगों की ओपीडी शुरू हो जाएगी। इसलिए दो दिन के लिए सिविल अस्पताल की पुरानी इमारत को सील करके उसे सैनिटाइज किया जाएगा। बता दें कि कुछ दिनों पहले एनआरएचएम के निदेशक प्रभजोत सिंह ने दौरा किया था और सिविल अस्पताल प्रशासन को इमरजेंसी वार्ड को शिफ्ट करने के आदेश दिए थे।
हिसार के अग्रोहा अस्पताल से भागे सिरसा के दोनों कैदी काबू
वहीं बुधवार को सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार की टीम ने खुफिया सूचना के आधार तत्पर हिसार पुलिस की कस्टडी से भागे हुए शातिर अपराधी को सरकारी अस्पताल सिरसा के नजदीक से काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हैप्पी सिंह वासी करीवाला के रूप में हुई है। सात अगस्त को हिसार पुलिस ने आरोपियान हैप्पी सिंह वासी करीवाला व संदीप सिंह वासी मल्लेवाला को कोरोना पॉजिटिव आने पर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया था। जिनकी सुरक्षा में हेड कांस्टेबल मेहरचंद पुलिस लाइन हिसार की टीम लगाई गई थी। जो रात्रि के समय दोनों बंदी मेडिकल कॉलेज की खिड़की तोड़कर फरार हो गए जिस पर हेड कांस्टेबल मेहरचंद के बयान पर मुकदमा थाना अग्रोहा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। सीआईए टीम ने आवश्यक कार्रवाई करके आरोपी को थाना अग्रोहा पुलिस के हवाले कर दिया है।
कोट
ऐलनाबाद व डबवाली में नए आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए आदेश दिए गए हैं। साथ ही कोविड अस्पताल में मरीजों के भोजन के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप की सहायता भी ली जाएगी। ताकि मरीजों को खाना संबंधी किसी प्रकार की दिक्कत न आए।
- रमेश चंद्र बिढान, उपायुक्त सिरसा।