फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   14 Panchs submitted no-confidence motion against Rodi Sarpanch

Sirsa News: रोड़ी सरपंच के खिलाफ 14 पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव सौंपा

Sat, 28 Jun 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 28 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
14 Panchs submitted no-confidence motion against Rodi Sarpanch
रोड़ी। गांव रोड़ी के सरपंच के खिलाफ ग्राम पंचायत के 14 पंचों ने पंचायत अधिकारी हरजीत सिंह को अविश्वास प्रस्ताव सौंपते हुए मांग की है कि पुनः चुनाव करवाए जाए। पंचों ने आरोप लगाए हैं कि सरपंच के द्वारा लंबे समय से कोई भी ग्राम सभा की बैठक का आयोजन नहीं किया गया।
विज्ञापन

पारित अविश्वास प्रस्ताव में वार्ड नंबर 1 के पंच नौरंग सिंह, 3 के पंच करमजीत कौर, 4 के पंच गुरतेज सिंह, 5 के पंच किरना रानी, 6 के पंच जगजीत सिंह, 9 के पंच हरदेव सिंह, 10 के महिला पंच बेबी बाला, 11 के पंच विजय कुमार, 12 के गुरमेल कौर, 14 के पंच बग्गा सिंह, 15 के पंच अमनदीप कौर, 17 के पंच संदीप गरचा, 19 के पंच सुखवीर कौर व वार्ड नंबर 20 के पंच सर्वजीत कौर ने ग्राम पंचायत रोड़ी के सरपंच दर्शन सिंह पर आरोप लगाए हैं कि ग्राम पंचायत के तहत होने वाले किसी भी कार्य की कोई भी जानकारी किसी ग्राम पंचायत के सदस्य के साथ साझा नहीं की जाती है।
विज्ञापन

सरपंच के द्वारा पंचायत के कार्य एकतरफा व मनमाने ढंग से किए जा रहे हैं। जिससे पंचायत की पारदर्शिता व जवाबदेही प्रभावित हो रही है। इससे ग्रामवासियों में असंतोष व्याप्त है और पंचों की भूमिका को भी दरकिनार किया जा रहा है। वहीं ग्राम पंचायत के सदस्यों ने विभाग से मांग की है कि अगले 30 दिनों के निर्धारित समय के भीतर ग्राम सभा की विशेष बैठक बुलाकर गोपनीय मतदान के माध्यम से प्रस्ताव पर निर्णय करवाया जाए और नियमानुसार विभागीय कार्यवाही अमल में लाते हुए पुनः चुनाव करवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed