फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   13th Athletics Meet concluded at Chaudhary Devi Lal University

Sirsa News: चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय में 13वीं एथलेटिक्स मीट का समापन

Sat, 22 Mar 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 22 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
13th Athletics Meet concluded at Chaudhary Devi Lal University
सीडीएलयू में प्रतियोगिता में भाग लेते हुए छात्र। 
सिरसा। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय में डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय की ओर से आयोजित 13वीं एथलेटिक्स मीट का समापन शानदार तरीके से संपन्न हुआ। इस खेल महाकुंभ में विभिन्न विभागों के खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस एथलेटिक्स मीट में हिंदी विभाग का राकेश बेस्ट एथलीट रहा जबकि महिला वर्ग में कॉमर्स विभाग की मनीषा बेस्ट एथलीट रही। 100 मीटर की फर्राटा दौड़ में और 200 मीटर की दौड़ और ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में भी बेस्ट एथलीट बने राकेश ने स्वर्ण पदक हासिल किया। बेस्ट एथलीट बनी मनीषा ने 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ और लॉन्ग जंप में गोल्ड मेडल हासिल किया।
विज्ञापन


महिला 1500 मीटर दौड़ में ज्योति (बीएससी स्पोर्ट्स) ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, जगदीप कौर (बीएससी स्पोर्ट्स) दूसरे और संदीप रानी (एमपीईडी) तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष 1500 मीटर दौड़ में सुनील (बीएससी स्पोर्ट्स) ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि मनदीप (एमपीईडी) दूसरे और अरविंद कुमार (बीएससी स्पोर्ट्स) तीसरे स्थान पर रहे। 3000 मीटर (पुरुष) दौड़ में हरमनप्रीत (बीए- बीईडी) ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रीतपाल (बीएससी मैथ) दूसरे और अनिल (एलएलबी) तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार ऊर्जा और समर्पण का परिचय दिया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना को बढ़ावा देना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में और भी ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा दी।

म्यूजिकल चेयर रेस में फिजिकल एजुकेशन विभाग की सहायक कैलाश रानी पहले स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के प्राध्यापक डॉ. अमित सांगवान पहले स्थान पर रहे। प्राध्यापकों की 100 मीटर की दौड़ में इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ. प्रवीण पहले स्थान पर, एजुकेशन विभाग के डॉक्टर सतपाल वधवा दूसरे स्थान पर और गणित विभाग के संदीप डॉक्टर संदीप तीसरे स्थान पर रहे। गैर शिक्षक कर्मियों की 100 मीटर की दौड़ में पहले स्थान पर मोनू, अन्य दूसरे स्थान पर और सुरेंद्र तीसरे स्थान पर रहा।

महिला टीचिंग के 100 मीटर की दौड़ में मनोविज्ञान विभाग के मीनू, काजल और समृद्धि क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर राजकुमार, शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर मोनिका, प्रोफेसर ईश्वर मलिक, प्रोफेसर अशोक मलिक, डॉ अमित सांगवान, डॉ. रविंदर, डॉ. गुरसाहिब, डॉ. टिम्सी मेहता, डॉ. जगदीश भादू, डॉ. राजेश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed